रायपुर : मिलेट्स यानी मोटे अनाज गेहूं, चावल और जौ जैसे ही होते हैं। मिलेट्स में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, आयरन, प्रोटीन के साथ और भी कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये अनाज ग्लूटन-फ्री सुपरफूड्स हैं, जो डाइबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। आपके बेहतर स्वास्थ्य के लिये ये अतिआवश्यक है, इतना ही नहीं डाइट में इन्हें शामिल करने से वजन घटाने, एनर्जी बढ़ाने और हार्ट को हेल्दी रखने जैसे कई फायदे मिलते हैं। इनमे ज्वार, बाजरा, रागी ये सभी मिलेट्स का हिस्सा हैं। एक्सपर्ट्स भी इन मिलेट्स को खासतौर से डाइट में शामिल करने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं कि आप किसी भी मिलेट्स को किसी भी वक्त खा सकते हैं।
इसके लिये आपको चाहिये एक मिलेट एक्सपर्ट की सलाह जो आपको इस बारे में सही जानकारी दे सके, ऐसे में हेल्थ केयर एंड शेयर द्वारा मुफ्त मिलेट्स सेमिनार 8 दिसम्बर को सिन्धु पैलेस में आयोजित किया गया है। इसके लिये मैसूर के डॉक्टर खादर वाली जो कि पद्मश्री से सम्मानित है,वो इस पर अपना व्याखान्न देंगे, जिससे ब्लड प्रेशर, डायबीटीज, जोड़ों और घुटनों के दर्द, का कारण बता सकें और साथ ही उनका निदान कर सकें। इस स्वास्थ्य के लिये जागरूक करने वाले कार्यक्रम के आयोजक है, किशोर राजदेव, मोहन आहूजा, गोपाल दुलहनी, ओमप्रकाश तीर्थानि, देवराज गुरनानी, साथ ही विशेष सहयोग शंकर नगर , शांति नगर सिन्धी पंचायत का भी है।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA



