महिला सरपंच ने खाया जहर, अफसरों की मौजूदगी में हुआ था ये काण्ड….।

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में पूर्व महिला सरपंच शांति चौहान ने जहर खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की है, जिसके बाद बड़ा मच गया है। मामले में सामने आया है कि उसने पंचायत अधिकारी एवं पुलिस के सामने जहर खा लिया था। जिला प्रशासन द्वारा गबन के आरोप में महिला को सरपंच पद से बर्खास्त किया गया था, जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। सरपंच पद से हटाए जाने के बाद स्थानापन्न सरपंच के लिए चुनाव होना था। जिससे नाराज होकर उसने जहर का सेवन कर लिया। जिसके बाद तत्काल उसे बलौदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह मामला बलौदा ब्लाक के हेडसपुर ग्राम पंचायत का है। महिला का इलाज चल रहा है।

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA