72 साल के बुजुर्ग ने उठाया व्हाट्सएप विडियो कॉल, स्क्रीन में खड़ी थी बिना कपड़ों की लड़की और फिर….।

बैकुंठपुर : आजकल ठगी के कई पैंतरे सामने आ रहे है, ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी से गलती ना हो, उसी गलती का फायदा ये ठग भी उठा लेते है। बैकुंठपुर शहर में न्यूड वीडियो बनाकर वायरल करने के नाम पर पैसे की ठगी करने का मामला सामने आया है। उक्त मामले में कोतवाली थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी, जिस पर कोर्ट ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर रुपये की वसूली करने वाले दो जालसाजों को चार साल की सजा सुनाई है। पैसे वसूली का खेल ब्लैकमेल करने के नाम पर लगातार चल रहा था।

जानकारी के अनुसार बिजेंद्र कुमार यादव (72 वर्ष), निवासी जूनापारा, वार्ड क्रमांक 19 ने तीन जुलाई 2023 को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 21 मई 2023 की रात्रि आठ बजे मोबाईल नंबर पर व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया, जिसे उन्होंने परिचित का समझकर उठाया था। जिसेक बाद अचानक वीडियो कॉल में एक युवती नग्न अवस्था में दिखी। प्रार्थी ने तुरंत कॉल बंद कर दिया, लेकिन इसके बाद उस युवती ने स्क्रीनशॉट लेकर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवती ने उनसे 50,000 रुपये की मांग की थी। प्रार्थी ने पैसे नहीं भेजे, परंतु बाद में अलग-अलग मोबाईल नंबरों से धमकी भरे कॉल और संदेश मिलने लगे।

इन धमकियों से भयभीत होकर उसने कुल 31,24,514 रुपये विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिये। रिपोर्ट पर थाना बैकुंठपुर में अपराध की धारा 388, 420 भा.द.वि. एवं धारा 66(ग) आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। इसी प्रकार की ठगियां कई बार सामने आई है।

यूपी – हरियाणा से जुड़े तार :

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद केस की जांच के दौरान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने आरोपी किशन कुमार (32 वर्ष), निवासी बल्लभगढ़, फरीदाबाद, हरियाणा और नीरज कुमार (34 वर्ष), निवासी लालकुआं, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश को 20 अगस्त 2023 को गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और अभियोग पत्र के आधार पर न्यायालय ने 30 नवंबर 2024 को आरोपित किशन कुमार और नीरज कुमार को दोषी ठहराया है, जिसमे न्यायालय द्वारा आरोपियों को कारावास एवं अर्थदंड की सजा से दंडित किया गया है। यह मामला साईबर अपराध और ब्लैकमेलिंग के गंभीर परिणामों को उजागर करता है। एसपी सूरज सिंह परिहार ने आम जनता को धोखाधड़ी से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की है। अगर इस तरह से ब्लैकमेल कोई कर रहा है, तो उसमें खासकर ऐसे विडियो में लड़की के बहकावे पर कपड़े उतार दिये जाते है तो उसका विडियो वायरल करने की धमकी दी जाती है। ऐसी गलती बिलकुल भी ना करें।