डीएमएफ घोटाला : ठेकेदार मनोज द्विवेदी गिरफ्तार, IAS रानू साहू पर लगा बड़ा आरोप।

रायपुर : बीती कांग्रेस सरकार के समय हुये घोटाले पर घोटाले खुल रहे है और लगातार विगत सरकार से जुड़ा हुआ व्यक्ति कहीं ना कहीं फंस रहा है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जिला खनिज फंड घोटाले में केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय ने एक बड़ा एक्शन लिया है। इसी मामले में निलंबित चल रही है IAS रानू साहू के करीबी ठेकेदार मनोज कुमार द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया गया है, रानू साहू पर ED का शिकंजा कसा हुआ है। 

उक्त मामले में मिली जानकारी के अनुसार, ठेकेदार मनोज कुमार द्विवेदी की गिरफ्तारी इसी मामले में माया वारियर से पूछताछ के बाद हुए खुलासे के आधार पर की गई है। बताया जा रहा है कि, ठेकेदार मनोज द्वि‍वेदी ने डीएमएफ के कामों में ठेका दिलाने के लिए अवैध वसूली की है। उस पर IAS रानू साहू के लिए इसी जरिए से वसूली का आरोप है। मिली जानकारी के मुताबिक मनोज ने दूसरे ठेकेदारों से लगभग 12 करोड़ रुपये वसूले है और पैसा माया वारियर के जरिये IAS रानू साहू तक पहुंचाया गया है।

मनोज द्विवेदी ने भी करोड़ों कमाए :

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

मामले में यह भी पता चला है कि, ठेकेदार मनोज द्विवेदी अपना खुद का एक एनजीओ उद्गम सेवा समिति के नाम से चलाता है। DMF का काम दिलाने के लिए वसूली गई रकम में से 7-8 करोड़ रुपये मनोज द्विवेदी ने भी कमाए हैं। उल्लेखनीय है कि, ईडी इससे पहले भी कई बार मनोज द्विवेदी से पूछताछ कर चुकी है। वहीं माया वारियर को भी कुछ समय पहले ईडी ने गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जिला खनिज न्यास (DMF) घोटाले के मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। बीते दो दिनों के भीतर आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त माया वारियर और निलंबित आईएएस रानू साहू को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब जांच एजेंसी के निशाने पर एक दर्जन से अधिक अधिकारी और कारोबारी हैं, जिन पर जल्द ही शिकंजा कसा जा रहा है।