दहल गई दिल्ली, 12 घंटे के अंदर 3 मर्डर, अंधाधुंध फायरिंग, केंद्रीय मंत्री से भी मांगी गई लाखों की रंगदारी।

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली अब अपराध की राजधानी भी बन चुकी है। आम लोगों से लेकर खास लोग दिल्ली में अपराधिक मामलों के शिकार हो रहे हैं। पिछले 12 घंटें के अंदर दिल्ली में कई बड़ी अपराधिक घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी जाने की है। वहीँ एक तरफ दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यापारी युवक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई है। वहीं सूचना पर पुलिस दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। 

यह घटना थाना फर्श बाजार क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां बदमाशों ने एक युवक पर 7 से 8 राउंड फायरिंग की है। वहीं इस मामले में शाहदरा डीसीपी का कहना है कि पीसीआर कॉल पर फायरिंग की सूचना मिली थी। जिस शख्स पर फायरिंग हुई है, उसकी पहचान सुनील जैन (52) के रुप में हुई है। वह यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में सुबह की सैर के बाद स्कूटी से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच दो हमलावर आए और उन पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने युवक पर हमला क्यों किया, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने परिजनों के बयान लिए है। उन्होंने किसी से आपसी रंजिश होने से इंकार किया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। 

केंद्रीय मंत्री के फोन पर भेजा गया धमकी भरा मैसेज :

इधर धमकी देने वाले शख्स ने मंत्री के फोन पर मैसेज भेजा है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने इस मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस और झारखंड के डीजीपी से की है। संजय सेठ झारखंड से सांसद हैं। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

टॉयलेट की सफाई को लेकर युवक की हत्या :

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

दिल्ली के गोविंदपुरी क्षेत्र में कॉमन टॉयलेट की सफाई को लेकर पड़ोसियों के बीच झगड़े के बाद हत्या की वारदात सामने आई है। शुक्रवार रात 12:07 बजे गोविंदपुरी थाने में झगड़े की पीसीआर कॉल पुलिस को मिली। जिसमें दो पड़ोसियों ने एक दूसरे को पीटा था। पुलिस के अनुसार, सुधीर के सीने, चेहरे और सिर पर चाकू से वार किए गए।  मारपीट के बाद सुधीर, उसके भाई प्रेम और उनके दोस्त सागर को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। लगातार दिल्ली में हुये हत्याकांडों ने आम लोगों को तनाव में डाल दिया है।

गंभीर रूप से घायल सुधीर की मौत :

सुबह करीब 3 बजे सुधीर की मौत हो गई। 22 वर्षीय प्रेम गंभीर रूप से घायल होने के चलते बयान के लिए अयोग्य है। 20 वर्षीय सागर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने आरोपी भीखम सिंह, उसकी पत्नी मीना और उनके तीन बेटों संजय, राहुल और एक नाबालिग बेटे को हिरासत में लिया है। भीकम गोविंदपुरी में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर काम करता है। मामले में पुलिस ने बताया है कि आरोपी और पीड़ित दोनों गोविंदपुरी की गली नंबर 6, 482 में बिल्डिंग की पहली मंजिल पर किराएदार हैं। उनका कॉमन टॉयलेट था। झगड़ा तब शुरू हुआ जब एक लोगों द्वारा कॉमन टॉयलेट का इस्तेमाल किया गया और सफाई को लेकर झगड़ा होने लगा। 

एक ही परिवार के 5 सदस्य गिरफ्तार :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

पुलिस ने इस मामले में एक ही परिवार के 5 सदस्यों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। पश्चिमी दिल्ली में बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। शुक्रवार को पुलिस को इस हत्या की जानकारी मिली। दरअसल सावन नाम के एक शख्स फोन कर पुलिस को बताया कि उसकी मां की हत्या हो गई है। उसकी मां की ज्वैलरी गायब हैं। लगातार वारदातों से दिल्ली दहल गई है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से कोई भी ऐसा सुराग हाथ नहीं लगा, जिससे ये साबित हो सके कि चोरी हुई है। इसके बाद पुलिस को यकीन हो गया कि ये चोरी का मामला नहीं है।

बेटे ने हत्या की बात कबूली :

पुलिस ने बताया कि मृतका का नाम सुलोचना है। मृतका के दो बेटे हैं, कपिल जो एक कंपनी में अकाउंटेंट हैं। सावन जो टैंपो चलाता हैं। पुलिस ने जब इस हत्याकांड के बारे में मृतका के बेटे सावन से पूछताछ की तो पुलिस को सावन पर शक होने लगा क्योंकि सावन गोलमोल जवाब दे रहा था।  इसके बाद पुलिस ने सावन से सख्ती से पूछताछ की तो उसने इस हत्याकांड कुंजाम देने की बात कुबूल कर ली है। मामले में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई कपिल की शादी तय हो गई थी। इसी बीच उसने अपनी मां से कहा कि वह भी अपनी पसंद की लड़की से शादी करना चाहता है। इस पर मां ने उसे डांटा और कहा कि अगर उसने दोबारा शादी की बात की तो वो उसे संपत्ति से बेदखल कर देगी। इस बात से गुस्से में आकर सावन ने अपनी मां की हत्या की साजिश रच डाली। जिससे उसने इस भयानक घटना को अंजाम दे दिया।