पटना (बिहार) : देशभर में पटना के बहुचर्चित खान सर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी तबियत ख़राब होने की जानकारी सामने आई है। अस्पताल से उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। बता दें कि छात्रों के समर्थन में वह कल से ही प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच डिहाइड्रेशन और बुखार की शिकायत के बाद खान सर को पटना के प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल में भर्ती हुए खान सर का फोटो वायरल हो रहा है। पटना में कल BPSC छात्रों का प्रदर्शन हुआ था, जिसमें खान सर भी शामिल हुए थे। प्रदर्शन के दौरान ही खान सर की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खान सर, अपने अनोखे पढ़ाने के तरीके और सरल भाषा में जटिल विषयों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे छात्रों को आकर्षित करने के लिए व्यावहारिक उदाहरणों और वास्तविक जीवन की कहानियों का इस्तेमाल करते हैं। खान सर के विडियो छात्रों के अलावा भी कई लोग बड़े ही रूचि से देखते है।
- सरल शिक्षण शैली खान सर की रोचक और सरल शिक्षण शैली ने उन्हें खूब लोकप्रिय बनाया है।
- कम फ़ीस खान सर कम फ़ीस मात्र 200/- पर गरीब लोगों को शिक्षित करते हैं।
- सोशल मीडिया खान सर ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया। उनके वीडियो, व्याख्यान, और सफलता की कहानियां YouTube, Facebook, और अन्य प्लेटफ़ॉर्म पर व्यापक रूप से साझा की गईं है।
खत्म हुआ बीपीएससी कैंडिडेट्स का धरना :
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
बिहार के पटना में बीपीएससी कैंडिडेट्स का धरना अब खत्म हो चुका है। बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने साफ कर दिया है कि इस वर्ष परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा। इस बीच खान सर की गिरफ्तारी के बारे में भी सोशल मीडिया पर अफवाहें चल रही थीं। बिहार पुलिस ने खान सर की गिरफ्तारी की खबरों का खंडन किया है। बिहार पुलिस ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि वह (खान सर) बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ऑफिस के पास अवैध प्रदर्शन को लेकर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए अपनी मर्जी से पुलिस स्टेशन आए थे। अब इस मामले का पटाक्षेप हो गया है। आपको बता दें की खान सर के घर पर पहले बम से भी हमला हो चुका है।
खान सर को नहीं किया गया गिरफ्तार :
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
इस मामले में पुलिस ने शनिवार को स्पष्ट किया है कि खान सर शुक्रवार शाम को धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों से मिलने के बाद गर्दनी बाग थाने आए थे। एसडीपीओ ने कहा, “खान सर को बार-बार थाने से जाने के लिए कहा गया। इस पर उन्होंने गर्दनीबाग थाने से अनुरोध किया कि उन्हें पुलिस वाहन में अटल पथ के पास उनके वाहन तक छोड़ दिया जाए। अनुरोध के अनुसार, उन्हें पुलिस वाहन में अटल पथ के पास छोड़ दिया गया, जहां उनकी अपनी कार खड़ी थी। उन्हें न तो हिरासत में लिया गया और न ही गिरफ्तार किया गया था, लेकिन इस बात की अफवाह फ़ैल गई थी।”



