सिन्धी काउंसिल ऑफ़ इंडिया का आयुष्मान कार्ड शिविर 8 दिसंबर को लगेगा यहाँ….।

रायपुर : वर्तमान में स्वास्थ्य सुविधाओं की लोगों को काफी आवश्यक है, वहीँ इलाज के लिये लोगों को बड़ी मात्रा में पैसा खर्च करना पड़ता है, ऐसे में सरकार की आयुष्मान योजना आम आदमी को बड़ी राहत प्रदान करती है, इससे कोई भी व्यक्ति निजी अस्पताल में भी अपना इलाज करवा सकता है। ऐसे ही इस योजना का लाभ सबको मिले इसके लिये सिन्धी काउंसिल ऑफ़ इंडिया के ललित जैसिंघ भी प्रयासरत है, जो कि सिंधी समाज के बैनर टेल कल 8 दिसंबर रविवार को तीन स्थान में आयुष्मान कार्ड कैम्प आयोजित कर रहे है। इसी तारतम्य में सिंधी समाज द्वारा तीन स्थान में आयुष्मान कार्ड कैम्प आज 8 दिसंबर को लगाया जायेगा। इसका समय रविवार को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक रहेगा।

यह शिविर सिंधी काउंसिल ऑफ़ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ के प्रयास से लगाया जा रहा है, जिसको लेकर उन्होंने बताया कि तीन स्थान में कैंप स्वास्थ विभाग रायपुर के सहयोग से लगाया जा रहा है, जिसमें आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड एवम राशन कार्ड साथ में लाए। इन जगहों पर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। पूज्य सिंधी पंचायत लाखेनगर भवन पूज्य सिंधी पंचायत भवन, पुराना राजेंद्र नगर पूज्य गोदड़ीवाला धाम देवपुरी रायपुर में आयोजित किया जायेगा। इसमें सक्रिय रूप से अमर गिदवानी, राजेश थोरानी, महेश हरजानी, महेश पृथ्वानी, चंदर देवानी, मनोहर डेंगवानी, कन्हैया खेमानी, जय केशवानी, डॉ. एन. डी. गजवानी, नारायणदास जादवानी, अशोक चंदानी उपस्थित रहेंगे।

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA