धमतरी : राज्य में धर्मान्तरण को लेकर आये दिन कोई ना कोई बखेड़ा सामने खड़ा है, लेकिन अब हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें धर्मान्तरित ससुरालियों के कारण दामाद को आत्महत्या तक करनी पड़ी है, कुछ दिन भिलाई से सास-बहू का चौंकाने वाला मामला सामने आया था, अब ये नया मामला झकझोर देने वाला है। यह मामला धमतरी जिले जिले का है जहाँ एक युवक ने जबरदस्ती धर्मांतरण करने के लिये दबाव में आकर मौत को लगे लगा लिया। आत्महत्या से पहले युवक ने वॉट्सऐप में स्टेट्स लगाया था। जिसमें अपनी मौत की वजह उसने बताया था। स्टेटस में लिखा हुआ था कि पत्नी से परेशान हूं। सास, साली और ससुराल वाले धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहे हैं। धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप अपने ससुराल पक्ष पर लगाया।
धमतरी जिले के ग्राम पोटियाडीह का यह मामला है, जिसने लोगों को झकझोर दिया है। निवासी लिलेश साहू (30) ने बीती रात अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बताया जाता है कि आत्महत्या के पूर्व लिनेश के मोबाइल के वॉट्सऐप स्टेटस में धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पत्नी से भी परेशान होना और धर्म परिवर्तन के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है।
आत्महत्या से पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक संदेश पोस्ट किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर धर्मांतरण के लिए बार-बार दबाव डालने का आरोप लगाया था। इस मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी और सास-ससुर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्यवाही कर रही है. जानकारी के अनुसार, मृतक के परिवार ने बताया कि लिलेश का विवाह सितंबर 2023 में हुआ था। शादी के कुछ महीनों बाद से ही उसकी पत्नी करुणा साहू, सास गौरी साहू, ससुर राजकुमार साहू, डेढ़सास किरण साहू, और साली कनिष्का साहू उस पर और उसके परिवार पर हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रहे थे। मृतक ने इन परेशानियों से तंग आकर यह कदम उठाया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई थी।
इस दौरान पुलिस को मृतक का मोबाईल घटनास्थल पर मिला, जिसमें उसने अपने स्टेटस और एक संदेश में अपनी परेशानी का जिक्र किया था। उसने इस संदेश को अपने बहनोई गुलशन साहू को भी भेजा था। स्टेटस और संदेश में उसने लिखा कि धर्मांतरण के दबाव और प्रताड़ना के कारण वह आत्महत्या कर रहा है। इस घटना से ये जाहिर हो रहा है कि धर्मान्तरण का जहर छत्तीसगढ़ किस हद तक फ़ैल गया है।
पुलिस ने शुरू की जांच :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
इधर वाट्स एप स्टेटस की बात सामने आते ही यह मामला पुलिस तक भी पहुंच गया। इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अर्जुनी टीआई सन्नी दुबे ने बताया कि पोटियाडीह में आत्महत्या का मामला आया है। इसमें कथित धर्मांतरण के आरोप की बात भी सामने आई है। यह अभी जांच का विषय है। पुलिस मृतक की पत्नी से पूछताछ कर रही है। साथ ही मृतक के परिजनों का भी बयान लिया जायेगा। मृतक के परिजन बयान के लिए थाना नहीं पहुंचे।



