सट्टा लिखते पवन मंगलानी और गोपाल धामेचा पुलिस की गिरफ्त में, पकड़ाई नगद रकम, मामला न्यू राजेंद्र नगर का।

रायपुर : राजधानी नशे और सट्टे का कारोबार चरम पर है, रायपुर में सायबर सेल ने दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी सट्टा पट्टी के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम पवन मंगलानी और गोपाल धामेचा बताया। यह घटना न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। यहाँ सटोरिये पुलिस की गिरफ्त में आ गये है। मामले में सामने आया है कि एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने जुआ और ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वालों की पतासाजी कर उन पर कार्यवाही करने निर्देश दिए थे। इसी के तहत आज  एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि, थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र स्थित मेडिशाइन हॉस्पिटल के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा सट्टा संचालित किया जा रहा है।

जिसके बाद वहां छापा मारकर 2 व्यक्तियों को पकड़ा गया है। ये दोनों सट्टा पट्टी के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे थे। आरोपियों के पास से सट्टा- पट्टी, पेन, नगदी रकम 5100 रूपये जब्त किया गया। ऑनलाईन सट्टा को लेकर पुलिस ज्यादा सतर्क हो गई है, इसमें छोटे सरगना तो जल्द पकड़ में आ रहे है, लेकिन बड़े सरगना अब भी गिरफ्त से बाहर है, इनका बहुत बड़ा नेटवर्क बना हुआ है। राजधानी में सटोरिये के बहुत सारे नेटवर्क काम कर रहे है, ऐसे इनका कारोबार काफी बड़ा बताया गया है। बैंकों से ही रोज करोड़ों रूपये के ट्रांजेक्शन हो रहे है।