बीजापुर : बीजापुर के माता रुक्मिणी धनोरा बालिका आश्रम से बड़ा लापरवाही का मामला सामने आया है, यहाँ छिपकली वाला खाना बच्चों को खिला दिया गया है। यह खाना खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है। रात में खाने के दौरान बच्चों को छिपकली वाला भोजन परोसा गया था। जिसको खाने से आश्रम के 27 बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। वहीं आनन-फानन में बच्चों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ बच्चों का ICU में इलाज जारी है। वहीँ बालिका आश्रम अमले की यह बड़ी लापरवाही ने बच्चों की जान को मुसीबत में डाल दिया है।
इस घटना में मिली जानकारी के मुताबिक, रात में बच्चों को जो खाना परोसा गया था उसमें छिपकली गिरी हुई थी। इसके बाद भी स्टाफ ने उसी भोजन को बच्चों को परोस दिया था, जिससे यह साबित होता है कि यह लापरवाही जानबूझकर बरती गई है। इसे खाने के बाद अचानक बच्चों की तबीयत ख़राब होने लगी। वहीं इस पूरे मामले पर बीजापुर CMHO डॉ. बी.आर.पुजारी ने कहा कि, हमें देर रात सूचना मिली की भोजन करने के बाद उल्टी-दस्त, बुखार आने लगा। जिसके बाद हमारी टीम आश्रम पहुंची और 27 बच्चों को अस्पताल लाया गया।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
इस मामले ने बड़ा तुल पकड़ लिया, वहीँ बीमार बच्चों का अस्पताल में इलाज किया गया है। मामले को लेकर मंडल संयोजक भूपति नक्का ने बताया कि,मेनू के अनुसार अण्डा, चिकन देने का था। लेकिन खाने में खीर और पनीर परोसा दिया गया था। मुझे एक महीना हुआ है पद ज्वाइन किए हुए मैं आश्रमों में विजिट कर रहा हूं। फूड पॉइजनिंग बीमारी की बात सामने आ रही है। इस मामले में आश्रम प्रबंधन की लापरवाही साफ नजर आ रही है। जिसको लेकर आवश्यक कार्यवाही भी की जा सकती है।



