RBI को उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला रुसी भाषा में जांच में जुटी पुलिस।

मुंबई (महाराष्ट्र) : भारतीय रिजर्व बैंक को शुक्रवार को धमकी भरा ईमेल मिला है। इस ई-मेल में आरबीआई को विस्फोटकों से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह मेल रूसी भाषा में आरबीआई गवर्नर के ईमेल आईडी पर भेजा गया है। मेल मिलते ही मुंबई पुलिस हरकत में आई और MRA मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है, इस इस मेल के आने के बाद सुरक्षा को लेकर पुलिस और एजेंसियां सतर्क हो गई है। ऐसा पहली बार नहीं है जब भारतीय रिजर्व बैंक को धमकी मिली हो। पहले भी ऐसे धमकी भरे कॉल आ चुके हैं। नवंबर में, एक शख्स ने खुद को लश्कर-ए-तैयबा का “सीईओ” बताते हुए कॉल किया था। उसने सुबह 10 बजे कॉल करके एक बैक रोड बंद करने की मांग की थी और यह भी कहा कि उसकी इलेक्ट्रिक कार खराब हो गई है। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत कार्यवाही की, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं पाया गया, फिर भी एहतियात के तौर पर कदम उठाना जरुरी है। 

साइबर क्राइम सेल से मांगी मदद :

मुंबई पुलिस ने धमकी भरे मेल की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। मेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए मुंबई पुलिस ने साइबर क्राइम सेल से मदद मांगी है। धमकी भरे ईमेल का आईपी एड्रेस ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि मेल भेजने के पीछे किसका हाथ है और इसका उद्देश्य क्या है। हाल के दिनों में धमकी भरे कॉल और मेल की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे पहले कई विमान कंपनियों और स्कूलों को भी धमकी भरे संदेश मिले थे। यह घटनाएं सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बन रही हैं। आमतौर पर ऐसी धमकियां बाद में अफवाह साबित होती हैं। लेकिन इन अफवाह भरी घटनाओं के जरिये क्या भारतीय एजेंसियों का ध्यान भटकाया जा रहा है, हालांकि, ऐसी घटनाओं से आम जनता के बीच डर का माहौल पैदा हो रहा है। बता दें कि शुक्रवार को ही दिल्ली के 6 नामी अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

रूसी भाषा के मेल की वजह से बढ़ी चिंता :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

यह ई – मेल रूसी भाषा में होने के कारण सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में इसकी टेक्निकल जांच की जा रही है। साथ ही इसकी अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच की जायेगी। पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है। हालांकि, इससे पहले भी कई संस्थानों को धमकी भरे ई-मेल मिले हैं इसके पहले भी सरकारी संस्थान को रूसी भाषा में मेल भेजकर ऐसी धमकी दी गई थी, जबकि भारत रूस संबंधों को लेकर भी जांच एजेंसियों को ध्यान रखना आवश्यक है।