हैदराबाद (आंध्रप्रदेश) : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया है। हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ के मामले में शुक्रवार को उनकी गिरफ्तारी हुई है। इस हादसे में एक महिला की जान चली गई थी और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। एक तरफ पुष्पा-2 फिल्म का जलवा लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। हुआ यह कि हैदराबाद के संध्या थिएटर वाले मामले में अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी हो गई है। इस कार्यवाही से उनके फैन्स सकते में है। 4 दिसंबर को फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान एक भगदड़ मच गई उसमें एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए थे। इस घटना को लेकर पुलिस ने अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसके बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें थिएटर मालिक भी शामिल था।
संध्या थिएटर वाले मामले में गिरफ्तारी :
असल में यह घटना तब हुई थी जब फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज की पूर्व संध्या पर संध्या सिनेमाघर में एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी। यहां एडवांस टिकट खरीदकर लोग फिल्म देखने पहुंचे हुये थे, और किसी को यह जानकारी नहीं थी कि अल्लू अर्जुन भी वहां आने वाले हैं, लेकिन अल्लू अर्जुन की टीम ने अचानक उनका दौरा तय किया, और जैसे ही वह थिएटर पहुंचे, उनके प्रशंसक भारी संख्या में उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े, जिसके कारण भगदड़ मच गई। इस समय यहाँ काफी लोग उपस्थित थे। इस भगदड़ में एक महिला की जान चली गई, जिससे अल्लू अर्जुन और अन्य पर आपराधिक लापरवाही का आरोप लगा है, जिसके कारण उनकी गिरफ्तारी की गई है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y



