रायपुर : राजधानी वासियों को लगातार नई सुविधायें मिल रही है, यहाँ की एयर कनेक्टिविटी अब झारसुगुड़ा, लखनऊ और हैदराबाद से भी जुड़ेगी। यात्रियों को ये सुविधा अगले वर्ष फरवरी से मिलने लगेगी। स्टार एयर ये उड़ानें शुरू करने वाला है। यह एयरलाइन संजय घोडावत ग्रुप का हिस्सा है। कंपनी का कहना है कि भारत में एविएशन इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और हर नागरिक के लिए हवाई यात्रा को सुलभ बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने रीजनल कनेक्टिविटी योजना शुरू की है। इसमें यात्रियों को खास सुविधायें दी जायेंगी।
इसी योजना को समर्थन देते हुए स्टार एयर ने रायपुर को एक नए डेस्टिनेशन के रूप में जोड़ा है। एक फरवरी से शुरू होने वाली इस सेवा में रायपुर को झारसुगुड़ा, लखनऊ और हैदराबाद से जोड़ा जायेगा। रायपुर में अपनी सेवा प्रदान करने के साथ अब कुल 24 शहरों तक कंपनी ने अपनी पहुंच बना ली है। राजधानीवासियों को लगातार हवाई यात्राओं की नई – नई सुविधायें मिलने लगी है, इनमें लगातार वृद्धि होगी।
इन शहरों के लिये टिकट बुकिंग शुरू :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
कंपनी ने अपनी वेबसाईट में टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। स्टार एयर के सीईओ, कैप्टन सिमरन सिंह तिवाना ने कहा, इन उड़ानों का उद्देश्य यात्रियों को अधिक सुविधा प्रदान करना है, साथ ही इन स्थानों में व्यापार, पर्यटन और आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देना है। यात्री इन नई उड़ानों के टिकट स्टार एयर की आधिकारिक वेबसाईट www.starair.in पर भी बुक कर सकते हैं। नए उड़ानों के जरिए सांस्कृतिक समृद्धि बढ़ने की उम्मीद कंपनी ने जताई है। गौरतलब है कि वर्तमान में रायपुर से अधिकतर फ्लाइट एयर इंडिया, विस्तारा और इंडिगो की ही रहती है। अब स्टार का नाम भी यहाँ जुड़ जायेगा।



