रीना हत्याकांड में बड़ा खुलासा, ससुर समेत चार आरोपी गिरफ्त में, मृत पति भी था शामिल।

बलरामपुर : रीना हत्याकांड ने काफी सुर्खियाँ बटोरी थी, इस हत्याकांड ने लोगों को काफी झकझोर दिया था, वहीँ अब इस मामले में बलरामपुर  जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के संतोषी नगर गांव की रहने वाली महिला रीना गिरी के मौत का खुलासा झारखंड की गढ़वा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के ससुर सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब इस मामले का पटाक्षेप हो गया है।

इस मामले में कोतवाली थाने में फांसी लगाकर आत्महत्या करते वाला मृतका का पति गुरु चरण मंडल भी शामिल था। यह वही महिला है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच के दौरान बलरामपुर में तीन दिनों तक काफी बवाल हुआ था। जिसमें न सिर्फ कानून व्यवस्था चौपट हुई थी। बल्कि, पुलिस के सामने कई मुसीबतें भी आई थी। लेकिन अब इस खुलासे के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि, पुलिस की जांच सही दिशा में ही जा रही थी। वहीँ इस मामले में ऊपर से भी दबाव लगातार बन रहा था।

नदी में मिली थी महिला की लाश :

इस मामले में 30 सितंबर को गढ़वा सदर थाने की पुलिस ने एक अज्ञात महिला के शव को कोयल नदी से बरामद किया था। जिसकी पहचान मृतका के भाई ने एक माह बाद अपनी बहन रीना गिरी के रूप मे फोटो से पहचान कर किया था। जिसके बाद भाई बदलागिरी ने मृतक महिला के पति, सास, ससुर और उसके एक रिश्तेदार पर शंका जाहिर की थी। जिसके बाद गढ़वा पुलिस  ने छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से रीना के ससुर सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला भी शामिल बताई गई है। पुलिस के अनुसार रीना की हत्या के साजिश के पीछे उसके ससुर का हाथ था और पारिवारिक कलह की वजह से रीना की हत्या की गई थी। 

थाने के वॉशरूम में लगाई फांसी :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

इधर रीना की गुमशुदगी का मामला बलरामपुर कोतवाली में भी दर्ज किया गया था। जिसकी जांच पुलिस कर रही थी और पुलिस ने रीना के पति गुरु चंद को पूछताछ के लिए बुलाया था। वहीं 24 अक्टूबर को रीना के पति ने थाने के वॉशरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने भी थाना में जमकर हंगामा मचाया था। उन्होंने थाने में तोड़फोड़ करते हुए पुलिस पर पथराव भी किया था। इस मामले के बाद पुलिस को बड़ी मुसीबत भी झेलनी पड़ी।

एडिशनल एसपी ने दी इस मामले की जानकारी :

इस पूरे मामले को लेकर एडिशनल एसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने कहा कि, रीना की मौत की गुत्थी सुलझने के बाद अब पुलिस की छवि धूमिल करने वाले तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की कवायद तेज हो गई है। इसमें अब देखना होगा कि, बलरामपुर में तीन दिनों तक बवाल मचाने वाले उपद्रवियों पर अब किस तरह से कार्यवाही करती है। फिलहाल इस खुलासे के बाद एक बात स्पष्ट है कि, बलरामपुर पुलिस सही तरीके से जांच और सही दिशा में जांच कर रही थी। हालांकि, पुलिस कस्टडी के दौरान युवक की मौत होना जरूर पुलिस पर निशानियां सवाल था। 

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/