महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ रहे हैं जिहादी, सामने आई खौफनाक जानकारी।

कोलकाता (प.बंगाल) : बांग्लादेश में शेख हसीना के तख्तापलट के बाद से वहाँ के हिन्दुओं पर अत्याचार की पराकाष्ठा हो रही है। बंग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा पर ‘सेंटर फॉर डेमोक्रेसी, प्लूरलिज्म एंड ह्यूमन राइट्स’ यानी कि CDPHR ने एक खौफनाक रिपोर्ट पेश की है। CDPHR की प्रेजिडेंट डॉक्टर प्रेरणा मल्होत्रा और प्रोफेसर कपिल कुमार ने ‘Minorities Under Siege In Bangladesh’ नाम की इस रिपोर्ट को जनता के सामने पेश किया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बांग्लादेश में सरकार के संरक्षण में अल्पसंख्यक हिंदुओं के ऊपर जमकर अत्याचार हो रहा है। बांग्लादेश जो कुछ भी हिंदुओं के के साथ हो रहा है, उसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दुनिया के बड़े मुल्कों की जिम्मेदारी बनती है कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के ऊपर दवाब बनाएं, जिससे हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार बंद हो सके। यहाँ हिन्दुओं के हालात काफी ज्यादा ख़राब है।

हिंदुओं के साथ बहुत गलत हो रहा है’ :

सामने आई रिपोर्ट से जुड़ी बातों पर बोलते हुए डॉक्टर प्रेरणा मल्होत्रा ने कहा, ‘यह बांग्लादेश को लेकर हमारी तीसरी रिपोर्ट हैं। बांग्लादेश लगातार जल रहा हैं। हिंदुओं के साथ यहाँ बहुत गलत हो रहा है। सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि इसको लेकर पूरी दुनिया शांत है। अल्पसंख्यकों को लगातार दबाया जा रहा हैं और उनके खिलाफ बड़ी हिंसा हो रही है। हमारे डेटा के मुताबिक, शेख हसीना को हटाए जाने के 4 दिनों के भीतर तोड़फोड़ के 190 मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा 16 मंदिरों को तहस नहस किया गया है। 20 अगस्त तक 2 हजार से ज्यादा हिंदुओं पर हिंसा के मामले दर्ज किए गए जबकि 69 हिंदू मंदिरों को तोड़ा गया है। अब तक ये हिंसा लगातार जारी है।’ वहीँ यहाँ अत्याचारों को लेकर हिन्दुओं के उपर बहुत बड़ी मुसीबत बीत रही है।

‘यूनुस सरकार ने हिंदुओं को नहीं बचाया’ :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जिहादियों के हमलों पर बोलते हुए मल्होत्रा ने कहा, ‘जब 8 अगस्त को मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार बनी तो हमने सोचा कि ये मामले शांत होंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ , यह कट्टरपंथी सरकार है। सरकार का काम है लोगों की रक्षा करना, लेकिन अल्पसंख्यकों के बचाव के लिए कुछ नहीं किया गया है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे वाकये बांग्लादेश में भी हुए है।’ उन्होंने कहा कि जिहादी महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ रहे हैं और उन पर हिंसा के 477 मामले दर्ज किए गए है, खुले तौर पर नरसंहार हो रहा है, किसी भी प्रकार की दया भावना हिन्दुओं पर नहीं हो रही है। मल्होत्रा ने कहा कि हिंदुओं के खिलाफ नारे लगाए गए हैं, इस्लाम की सोच से जो भी अलग है उसके साथ गलत किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश से हिंदुओं को खत्म करने के लिए नरसंहार हो रहा है। धर्मपरिवर्तन के लिये दबाव बनाया जा रहा है।