शादी वाले परिवार की गजब हरकत, शादी का कार्ड पढ़कर गुस्साये मेहमान, जानें ये अजब तमाशा….।

अजब/गजब : आधुनिकता की आड़ में लोगों के बड़े अजब कारनामे सामने आने लगे है, ऐसे में आज के समय में हर कपल अपनी शादी को सबसे अनोखा और खास बनाने में जुटा हुआ है। जैसे ही शादी का समय आता है, ऐसे-ऐसे आइडिया देखने को मिलते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। कहीं कपल की एंट्री यूनिक होती है तो कहीं लोग अपनी शादी का कार्ड अनोखे अंदाज में छपवाते हैं। लेकिन आज हम आपको जो वेडिंग कार्ड दिखाने जा रहे हैं, उसे देखने के बाद आपके दिमाग का फ्यूज उड़ जायेगा। सोशल मीडिया पर इसने बड़ा बवाल मचाया हुआ है।

इस कार्ड के हर एक लाइन में ऐसी चीज लिखी गई है जो किसी भी सामान्य शादी के कार्ड में देखने को नहीं मिलती है। कार्ड को पढ़ने के बाद आमन्त्रण पाने वाले लोग भी दुविधा में हैं।उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि इस शादी में जायें या नहीं जायें। अगर आपको अभी भी समझ नहीं आया कि ये कन्फ्यूजन क्यों हैं, तो जरा खुद ही कार्ड पढ़ लीजिये। अजब गजब बातों से भरा यह शादी का कार्ड आपको भी मुश्किल सोच में डाल देगा।

बेहद अनोखा है ये कार्ड :

https://twitter.com/DoctorAjayita/status/1866406523708326311

आमतौर पर शादी के कार्ड में दूल्हा और दुल्हन के नाम उनके परिजनों का नाम होता है। लेकिन इस कार्ड में दूल्हा और दुल्हन को शर्मा जी की बेटी और गोपाल जी का लड़का लिखा गया। दोनों के ही नाम का जिक्र नहीं था। इतना ही नहीं, शर्मा जी की बेटी पढ़ाई में तेज है और गोपाल जी का लड़का बीटेक कर दुकान संभाल रहा है, ये जानकारी दी गई है। शादी का दिन 5 जनवरी तय किया गया है क्यूंकि तीन पंडितों ने इस तारीख को अंतिम रूप से तय किया है। साथ ही टिंकू का एग्जाम भी इसी दिन खत्म होगा। बात अगर वेन्यू की करें तो उसका भी जिक्र ख़ास तरीके से किया गया है। उसी जगह शादी होगी जहां पिछले साल दुबे जी की रिटायरमेंट की पार्टी दी गई थी। ऐसे ही उट पटांग बातों से भरा हुआ कार्ड वायरल हुआ है।

रिसेप्शन का न्योता भी खास :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

इस शादी के कार्ड में हर एक चीज अनोखे ढंग से लिखी गई है। रिसेप्शन में आने का न्योता देते हुए लिखा गया कि शादी का हैंगओवर खत्म नहीं हुआ है, आपको रिस्पेशन का ड्रामा देखने आना है। इसके अलावा रिसेप्शन का गाइडलाईन भी दिया गया है, जिसमें मेहमानों से उनके बच्चे संभालने को कहा गया है। साथ ही मेहमानों से एक बार ही खाने को कहा गया है क्यूंकि खाने की प्लेट दो हजार रुपये प्रति प्लेट है। ऐसे ही बातों से अब मेहमान काफी नाराज बताये गये है, हालाँकि यह कार्ड वायरल होने के बाद हम इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं कर सकते कि यह सही में शादी का कार्ड है या फिर मजाकिया तौर पर किसी ने यह हरकत की है, जो भी हो लेकिन लोग मजे ले रहे है।