अंबिकापुर : अन्धविश्वास के चलते एक युवक ने जिन्दा मुर्गे को निगल लिया और उसके बाद उसकी जान चली गई, अंबिकापुर जिले से यह अजब-गजब मामला सामने आया है। यूं तो इच्छापूर्ति के लिए लोग अंधविश्वास का सहारा लेते हैं। इसके अंतर्गत जीवों की बलि चढ़ाना अब सामान्य हो गया है लेकिन एक युवक ने संतान पाने के लिए अनोखा जरिया अपनाया, जो उसके लिये जोखिम का कारण बन गया। युवक ने संतान पाने के लिए जिंदा मुर्गा निगलने की कोशिश की, जिससे उसकी मौत हो गई।
इस घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, सरगुजा जिले के छिंदकालो गांव के एक युवक ने बाप बनने की इच्छापूर्ती के लिए अंधविश्वास का सहारा लिया। इसके तहत उसने जिंदा मुर्गा निगलने की कोशिश की। मुर्गा उसके गले में फंस गया जिससे उसकी मौत हो गई। यह बात उसके पोस्टमार्टम में सामने आई है।
युवक की मौत के बाद घबराये परिजन शव लेकर अंबिकापुर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि, युवक की मौत गिरने से हुई है लेकिन पोस्टमार्टम में डॉक्टरों को युवक के गले में मुर्गा फंसा हुआ मिला, जिसको लेकर डॉक्टर भी हैरान रह गये। गले में मुर्गा फंसने से उसकी सांस रूकी और मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया अब तक वे लगभग 15 हजार पोस्टमार्टम कर चुके हैं लेकिन इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है। जिसको लेकर वो काफी हैरान हुये है।
पोस्टमार्टम के लिये तैयार नहीं थे परिजन :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
परिजन युवक के पोस्टमार्टम के लिये तैयार नहीं थे। उनका दावा था कि युवक नहाकर आया था। अचानक चक्कर आने से वह गिर गया था। ऊपरी तौर पर चोट के निशान नहीं थे। घरवालों द्वारा मौत की दी जा रही जानकारी संदेहास्पद थी, इस कारण पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के दौरान शुरू में तो कुछ पता ही नहीं चला लेकिन गले के पास चीरा लगाया गया तो मुर्गे का खड़ा चूजा निकला। यह देखकर चिकित्सक भी अचरज में पड़ गए। चूजा निगलने के दौरान दम घुट जाने से युवक की मौत हुई थी। यह मामला साने आने के बाद चिकित्सक और पुलिस दोनों हैरान हो गये।



