रायपुर : हवाई यात्रा को लेकर कड़ी सुरक्षा बरती जाती है, जिसको लेकर एयरपोर्ट प्रशासन मुस्तैद रहता है, वहीँ सुरक्षा को लेकर समय – समय पर जांच भी की जाती है, ऐसे में राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई है। मामला सामने आया है कि नशे में धुत युवक दीवार फांदकर एयरपोर्ट में घुस गया था। जिसके बाद एयरपोर्ट के नए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) तक युवक पहुंच गया था। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने आनन फानन में आरोपी पारसमणी ध्रुव को दबोचा। यह पूरी घटना शुक्रवार रात को हुई है। यह मामला माना थाना क्षेत्र का है।
बीते महीने रायपुर में इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। नागपुर से कोलकाता जा रही फ्लाईट में बम की सूचना मिली थी। जिसके बाद फ्लाईट नंबर 6E812 की रूट डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग की गई। फ्लाइट में 6 क्रू मेंबर्स समेत कुल 187 यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। वहीँ किसी घटना को घटित होने से रोकने के लिये सुरक्षा की अहम आवश्यकता होती है, ऐसे में यह चूक बड़ी है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
वहीँ बम मिलने की सूचना के बाद सभी यात्रियों को उतारा गया था। सभी यात्री एयरपोर्ट परिसर के अंदर मौजूद थे। वहीं नागपुर- कोलकाता फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद से एयरपोर्ट में गहमागहमी का माहौल था। फिलहाल बम निरोधक दस्ता द्वारा फ्लाईट की जांच की बात सामने आई है।



