अब घर बैठे ही लगवा सकते हैं, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, सामने आई ये खास जानकारी….।

रायपुर। वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए वाहन मालिकों को अब परेशान होने की की जरूरत नहीं है। उन्हें यहां-वहां भटकने की कतई जरूरत नहीं है, उन्हें अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। अब वे घर बैठे कंपनी के कर्मचारियों को बुलाकर नंबर प्लेट लगवा सकते हैं। इसका पूरा प्रोसेस सरल होगा। यह नई सुविधा परिवहन विभाग ने शुरू की है, ताकि वाहन मालिकों को इधर-उधर भटकना न पड़े। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेशभर में अब वाहन मालिक अपनी गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए दो अधिकृत वेंडरों के कर्मचारियों को सुविधा के अनुसार अपने घर बुला सकते हैं। इस सुविधा का लाभ हर वाहन चालक उठा सकता है।

यह योजना एक अप्रैल 2019 से पहले रजिस्टर्ड वाहनों पर लागू की गई है। नंबर प्लेट लगाने के लिए विभाग ने मेसर्स रियल मेजान इंडिया लिमिटेड और मेसर्स रास्मेर्टा सेफ्टी सिस्टम लिमिटेड को अधिकृत वेंडर नियुक्त किया है। वे विभाग द्वारा निर्धारित दरों पर ही नंबर प्लेट लगाएंगे। सभी वाहनों पर यह नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य है। साथ ही परिवहन दफ्तरों को अलग-अलग जोन में बांटा गया है, ताकि लोग नंबर प्लेट लगवा सकें। अधिकारियों ने बताया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए परिवहन विभाग की वेबसाईट cgtransport.gov.in पर लॉग इन करना होगा। ऑनलाईन बुकिंग के लिए, डिजिटल मोड का ही इस्तेमाल किया जा सकता है।

हर इंस्टालेशन के लिए 100 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। घर पहुंच सेवा के लिए भी अतिरिक्त शुल्क लगेगा। एचएसआरपी नंबर प्लेट लगवाने के लिए ध्यान रखना होगा कि रजिस्ट्रेशन के साथ वाहन मालिक का मोबाईल नंबर वाहन पोर्टल पर दर्ज होना चाहिए। वहीँ नंबर होना जरुरी है। अगर नंबर दर्ज नहीं है तो पहले नंबर दर्ज कराना होगा। पोर्टल में नंबर होने पर रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ गाड़ी का चेसिस नंबर भी डालना होगा। इसके बाद, मोबाईल से वेरिफिकेशन भी होगा।

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का खर्च :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

  • 365 रुपये दोपहिया के लिए देय होगा।
  • 427 रुपये तीनपहिया के लिए देय होगा।
  • 656 रुपये चारपहिया के लिए देय होगा।
  • 705 रुपये भारी वाहनों के लिए देय होगा।

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) की खासियतें ये हैं : 

इसमें एक यूनिक कोड होता है, जिसमें उस गाड़ी से जुड़ी सभी जानकारी होती है। इसे निकाला नहीं जा सकता। इसमें दो नंबर प्लेट और तीसरा नंबर प्लेट भी होता है, जो विंड सीट में लगता है।

  • ये प्लेटें वाहन पहचान से जुड़ी धोखाधड़ी रोकने के लिए बनाई गई हैं।
  • ये प्लेटें एल्युमीनियम से बनी होती हैं।
  • इन प्लेटों पर क्रोमियम आधारित होलोग्राम होता है, जिसमें वाहन की पूरी जानकारी होती है।
  • इन प्लेटों पर एक यूनिक लेज़र कोड होता है, जो हर वाहन के लिए अलग-अलग होता है।
  • इन प्लेटों को नॉन-रिमूवेबल स्नैप ऑन लॉक के साथ लगाया जाता है।
  • इन प्लेटों को वाहन के इंजन नंबर और चेसिस नंबर के आधार पर लगाया जाता है।
  • इन प्लेटों को वाहन और उसके मालिक दोनों के लिए पंजीकृत किया जाता है।
  • इन प्लेटों को राष्ट्रीय वाहन पंजीकरण डेटाबेस से जोड़ा जाता है।
  • इन प्लेटों से वाहन की पहचान और ट्रैकिंग आसान होती है।
  • इन प्लेटों से वाहन क्लोनिंग जैसे अपराधों को कम करने में मदद मिलती है।