सफ़ेद बालों को काला करने का घरेलु नुस्खा आजमाकर देखें।

घरेलु नुस्खे : बढ़ती उम्र का अहसास सफ़ेद होते बालों के साथ कुछ ज्यादा ही होता है, खुबसूरती ही एक ऐसी चीज है जो लोगों को हमारे पास आने के आकर्षित करती है, बेहतर खुबसूरती के लिये बाल घने और काले होना बहुत ही जरुरी है, बेहतर खान-पान के साथ शरीर ही नहीं बल्कि बालों का स्वस्थ रहना भी जरुरी है, ऐसे में कुछ लोग नकली बाल भी लगवा लेते है और काफी रूपये भी इस पर खर्च किये जाते है, ऐसे में हम आपको बता रहे है काले-घने और स्वस्थ बालों का घरेलु नुस्खा, जो आपके लिये काफी लाभदायक है। बालों के लिए वरदान है आंवला और शिकाकाई। दादी नानी सालों से इन दो चीजों को मिलाकर बालों में लगाती आई हैं।

आइये जानते है कुछ बेहतर और सरल घरेलु नुस्खे :

  1. आंवला और शिकाकाई लगाने से बाल काले हो जाते हैं। ये हेयर डाई की तरह काम करता है। इन दोनों चीजों से बाल प्राकृतिक रूप से काले बनाते हैं और चमक भी आती है। आंवला आपके हाजमे को दुरुस्त करने और पाचन शक्ति को मजबूत करने का काम भी करता है।
  2. चाय की पत्ती और कॉफी भी बालों को काला बनाने में मदद करती है। आप चाहें तो मेहंदी में चाय की पत्ती का पानी और कॉफी मिलाकर बालों पर लगा सकते हैं। इसके अलावा चाय की पत्ती के पानी से बाल धोने से भी बालों का रंग काला होने लगता है। ऐसे में आप इनका भी बेहतर प्रयोग कर सकते है।
  3. भृंगराज तेल में अगर प्याज के छिलकों को मिलाकर इस्तेमाल करते हैं तो इससे सफेद बाल काले हो जाएंगे। आप चाहें तो प्याज के छिलकों को तवे पर डालकर जला लें और इन्हें पीस लें। इसे किस तेल में मिलाकर लगाने से सफेद बाल काले होने लगेंगे। यह भी एक अचुक नुस्खा है।
  4. आंवले का तेल लगाने से भी सफेद बाल काले होने लगते हैं। आप इस तेल में मेथी दाना और थोड़े करी पत्ता भी मिलाकर तैयार कर लें। इस तेल का नियमित रूप से इस्तेमाल बालों को प्राकृतिक काला बनाने में मदद कर सकता है। कई लोग इसका प्रयोग करते ही है।
  5. बालों को प्राकृतिक रूप से काला बनाने के लिए या रंगने के लिए कुछ लोग बीटरूट यानि चुकंदर का भी इस्तेमाल करते हैं। चुकंदर का लाल रंग बालों को काला बनाने में मदद करता है। आप चाहें को इसे काला बनाने के लिए थोड़ी हिना और चाय की पत्ती मिलाकर लगा सकते हैं। इसमें कलौंजी भी मिला सकते हैं। यह बालों के लिये काफी लाभदायक रहेगा।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y