राजधानी में बदमाशों के बढ़ते हौंसले, खुलेआम सड़कों पर बेख़ौफ़ होकर तलवार से काट रहे केक।

रायपुर : राजधानी अपराधियों से पट गई है, शहर के हर गली मोहल्ले में चाकूबाजी, गैंगबाजी, नशाखोरी आम हो गई है, पुलिस की कार्यवाही भी लगातार हो रही है, लेकिन अपराधियों की संख्या और अपराधी सीमा से बाहर हो गये है, उनमें पुलिस का कोई खौफ ही नही है। फिल्मों से प्रेरित रीलबाज बदमाश लगातार सोशल मीडिया के जरिये राजधानी में दहशत फैला रहे है।इतना ही नहीं रायपुर में इन दिनों बदमाशों के काफी हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। आए दिन इनके नए कारनामे देखने को मिल जाते हैं। इसी बीच बदमाशों का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें बदमाश गोगांव क्षेत्र में सड़क पर खड़े होकर तलवार से केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं दोस्त के कंधे पर बैठकर जमकर हथियार भी लहरा रहे हैं। बदमाशों में जन्मदिन पर हथियार से केक काटने का भूत सवार हो गया है। आए दिन बदमाश खुलेआम सड़कों पर हथियार से केक काट रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोग दहशत में जीने को मजबूर हो जाते है।

रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद :

पिछले महीने रायपुर में 24 घंटे के भीतर ही तीन लोगों का क्रमवार मर्डर हुआ था। ताजा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का था। जहां पर आपसी विवाद के बाद युवक ने अपने ही साथी की फावड़ा मारकर हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं हत्या के बाद वह अपने दोस्त के लाश के पास ही बैठा रहा। विनायक सिटी में मजदूरी करने वाले संतोष कुमार और नोहर मानिकपुरी साथ में ही रहते थे। मंगलवार रात दोनों ने खाना खाने के बाद साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान दोनों के बीच पैसों को लेकर बहस हो गई थी। इस दौरान संतोष ने नोहर पर तंज कसते हुए कहा कि कमाई के कुछ पैसे घर भी भेज दिया कर ये बात नोहर को चुभ गई। इसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई थी। इस बीच नोहर ने संतोष पर पास ही पड़े फावड़े से सिर पर कई वार कर दिया था। ऐसे ही कई मामले राजधानी में एक के बाद एक सामने आ रहे है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y