घर के बाहर खड़ी BMW में बदमाश ने लगाईं आग, सामने आया हैरान और परेशान करने वाला मामला, देखें विडियो।

रायपुर : राजधानी में फायरमैन की हरकतें तो आपने सुनी ही होगी, वो लगातार अलग – अलग क्षेत्रों में घर के बाहर खड़े वाहनों में आग लगा देता था और गायब हो जाता था, बड़ी मुश्किल से वो पकड़ में आया था, ऐसे ही किसी से दुश्मनी निकालने अथवा मनोरंजन के नाम पर या जबरदस्ती नुकसान पहुँचाने को लेकर वाहनों में आग लगाने की घटनायें कई बार सामने आ चुकी है, फिर भी लोगों ने घर के बाहर वाहन खड़े करना नहीं छोड़ा है। ऐसे ही अब इससे अलग ताजा मामला सामने आया है, जिसमें राजधानी रायपुर में हार्डवेयर कारोबारी और उसके ड्राइवर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ा कि, ड्राइवर ने अपने मालिक और बेटे के साथ ही जमकर मारपीट कर दी। इसके बाद उनकी कार को डिवाइडर पर चढ़ा दिया था। आपको बता दें कि निचले तबके के लोग ही ज्यादातर अपराधों में शामिल हुये है, ऐसे में व्यापारी वर्ग को सतर्क रहने की जरूरत है।

इस घटना में मिली जानकारी के अनुसार, हार्डवेयर कारोबारी और उसके ड्राइवर के बीच विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ा कि, ड्राइवर अपने मालिक हार्डवेयर कारोबारी आनंद गोयल की दुकान पर पहुंचकर कारोबारी और उसके बेटे से मारपीट कर दी फिर इसके बाद उनकी कार को भी डिवाइडर पर चढ़ा दिया, जिससे कार में बड़ा नुकसान भी हुआ। इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया था, जबकि आरोपी ड्राइवर मौके पर से फरार हो गया था। 

आरोपी ने मालिक की BMW कार में लगाई आग :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

इसके बाद आरोपी ड्राइवर समता कॉलोनी स्थित कारोबारी आनंद गोयल के यहाँ देर रात पहुंचा और उसने मालिक की BMW कार में आग लगा दी, और वहां से फरार हो गया, जिसके बाद पीड़ित पक्ष सकते में आ गया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और इस घटना से पीड़ित परिवार काफी परेशान हो गया। साथ ही क्षेत्रवासियों के वाहन भी घरों के बाहर खड़े रहते है, जिससे उनके माथे पर भी इस घटना से बल पड़ गये है।