नई दिल्ली : भारत के इतिहास में कई युगपुरुषों का योगदान रहा है, जिसमें लाल बहादुर शास्त्री, पी. वी. नरसिम्हा राव के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता, वर्तमान में नरेंद्र मोदी ने भारत की अद्भुत गाथा लिख दी है, इसी बीच भारत की सबसे महत्वपूर्ण विकास यात्रा की शुरुआत अटल जी ने की थी, जिसमें मात्र 6 वर्षों के कार्यकाल में भारत की तक़दीर को बदलकर रख दिया, उन्होंने भारत को परमाणु संपन्न देश बना दिया और किसान को समृद्धि कर दिया, जिसमें उनकी महत्वपूर्ण योजना “प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना” थी, जिसने पूरे देश के गाँव और गरीब को मुख्य धारा में ला दिया था। भारत से थाईलैंड तक की भी सड़क बनाना उनका ही सपना था, जो कि अब निर्माण के रूप इ जारी है, वैश्विक परिस्थितियों के कारण काम में बार रुकावट आई है। सड़कों का जुड़ाव ही किसी देश का सबसे बड़ा विकास करने साधन है, ऐसे में इस सड़क योजना ने भारत के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया है।
आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। अटल जी को याद करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, “यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनका भरपूर आशीर्वाद मिला।” अटल जी के शासनकाल में ही नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। पीएम मोदी ने अटल जी को अपना राजनीतिक गुरु बताया और उनके सानिध्य को अपने जीवन की बड़ी उपलब्धि करार दिया है। पीएम मोदी ने 25 दिसंबर को ‘सुशासन दिवस’ बताते हुए कहा कि यह दिन भारतीय राजनीति और जनमानस के लिए अटल जी की अटूट विरासत का प्रतीक है।
अटल जी की कविता “कूच से क्यों डरूं?” का किया जिक्र :
पीएम मोदी ने अटल जी के साथ बिताए अपने व्यक्तिगत पलों को साझा किया है। पीएम मोदी ने लिखा, “मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं…लौटकर आऊंगा, कूच से क्यों डरूं? अटल जी के ये शब्द कितने साहसी हैं…कितने गूढ़ हैं। अटल जी, कूच से नहीं डरे…उन जैसे व्यक्तित्व को किसी से डर लगता भी नहीं था। वो ये भी कहते थे… जीवन बंजारों का डेरा आज यहां, कल कहां कूच है..कौन जानता किधर सवेरा। अटल जी की यह पंक्तियां आज भी देशवासियों को प्रेरणा देती हैं। अटल जी एक सौम्य और निर्भीक राष्ट्रवादी व्यक्तित्व थे। जिन्होंने अपनी योजनाओं से भारत में विकास की गति को एक हजार गुना से ज्यादा तेज करने के साधन दिये।
अटल जी के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
पीएम मोदी ने अटल जी की सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि उनकी पहल आज भी देश को मजबूती प्रदान करती है। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, और दिल्ली मेट्रो जैसे प्रोजेक्ट्स ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई दी। अटल जी ने आईटी और दूरसंचार में क्रांति लाकर भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई।
कमाल के वक्ता और महान नेता :
अटल जी की वाक् कला का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “वो लोगों को अपनी बातों से बांध लेते थे। उनकी कविताएं और भाषण अद्वितीय थे।” संसद में दिया गया उनका वाक्य, “सरकारें आएंगी, जाएंगी, मगर यह देश रहना चाहिए,” आज भी हर भारतीय के दिल में गूंजता है। उनके भाषणों को विरोधी भी सराहते थे। वे ऐसे नेता थे जिनका विरोधी भी पूरा सम्मान करते थे। प्रधानमन्त्री ग्रामीण सड़क योजना से उन्होंने देश के हर कोने को जोड़ा, गाँव – गाँव गली – गली सड़कें उनकी ही देन है।



