नई दिल्ली : राजनीति में अपराधियों को टिकट मिलना कोई नई बात नहीं है, लेकिन उनको समर्थन और सहयोग कौन कर रहा है, इसकी जानकारी मतदाताओं को होनी चाहिये। इधर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं, सभी पार्टियाँ अपनी रणनीति। इस बीच खबर है कि ओवैसी की पार्टी दिल्ली दंगों के आरोपी शाहरुख़ पठान को विधानसभा का टिकट देने पर विचार कर रही है। इसको लेकर अभी हाल में ही एआईएमआईएम के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई ने शाहरुख़ पठान के परिजनों से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान शाहरुख के परिजनों से चुनाव लड़ाने पर चर्चा हुई है।
इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, ओवैसी की पार्टी शाहरुख़ पठान को सीलमपुर से टिकट दे सकती है। यह मुस्लिम बहुल क्षेत्र है। पिछले चुनाव में यहां से आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी। आमतौर पर इसी सीट पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला होता है। ऐसे में शाहरुख़ पठान यहां से चुनाव लड़ता है तो मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। शाहरुख़ पठान पर दिल्ली में दंगे के बीच पुलिस पर पिस्टल तानने का आरोप है।
शोएब जमई ने की परिजनों से मुलाकात :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
एआईएमआईएम नेता शोएब जमई ने एक्स पर ट्वीट कर रहा कि पिछले दिनों जेल में बंद शाहरुख पठान के घर पर उनकी मां से मेरी मुलाकात हुई है। दिल्ली मजलिस (AIMIM) का एक डेलिगेशन उनके परिवार से मुलाकात करके उनके हालात और कानूनी सहायता के सिलसिले में बातचीत की है। दिल्ली में इंसाफ की मुहीम में हमारा यह छोटा सा कदम कई परिवारों को हौसला देगा, जिनके बच्चे बिना ट्रायल के सालों से जेल में बंद है। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार जमानत उन कैदियों का अधिकार है जिनके मामले लंबित हैं। वहीँ आपको बात दें कि दिल्ली में अब आप पार्टी की साख कम हो रही है, यह पिछले चुनाव से स्पष्ट हो चुका है। यहाँ भाजपा को बड़ी सफलता मिल है, ऐसे में यह कदम भाजपा को ही लाभ पहुँचाने वाला लगता है।



