अफगानी हमलों से परेशान पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया बड़ा हमला, लम्बे समय से चल रहा है अघोषित युद्द।

काबुल (अफगानिस्तान) : अफगानिस्तान की नाराजगी पाकिस्तान से इसलिये है क्यूंकि अमेरिका को अफगान पर हमला करने के लिये पाकिस्तान ने मदद की थी, पाकिस्तान एक मतलबपरस्त देश है। जनवरी में भारत अफगान की बढती हुई दोस्ती से खिसियाये पाकिस्तान ने अपने देश में रह रहे अफगानी पठानों पर अत्याचार करना शुरू कर दियाथा, हालाँकि सिन्धी और बलूचों पर भी उसके अत्याचार कम नहीं नहीं है, अचानक इस साल पाकिस्तान ने पपने देश में रह रहे वैध अफगानी नागरिकों को भी अपने देश से जबरदस्ती निकालना शुरू कर दिया था। वो भी सिर्फ इसलिये कि अफगान और भारत में नजदीकियां बढ़ रही है, जिसके बाद जवाब में अफगान की तालिबानी सरकार ने पाकिस्तान पर लगातार कई हमले किये और उसके कई फौजियों को मौत के घाट उतारा और अफगानी सीमा से सटे गाँवों पर कब्ज़ा भी कर लिया था, तबसे यह विवाद लगातार चलता जा रहा है।

वहीँ अब अफगानिस्तान में पक्तिका प्रांत के बरमल जिले पर पाकिस्तान ने हवाई हमले तेज कर दिये है जिसमें  महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई है। खामा प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 24 दिसंबर की रात को पाकिस्तान के हमलों में लमान सहित सात गांवों को निशाना बनाया गया है, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्य मारे गए। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि बमबारी के लिए पाकिस्तानी जेट जिम्मेदार थे। रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि बरमाल में मुर्ग बाज़ार गांव पूरी तरह से नष्ट हो गया है, इस हमले में कई लोग घायल भी हो गये हैं। ऐसे में यह युद्ध अब अपने चरम पर है, वहीँ पाकिस्तान इस समय अंदरूनी हालातों से भी जूझ रहा है।

पाकिस्तानी हवाई हमले से बौखलाया तालिबान :

खामा प्रेस ने बताया कि इस हवाई हमले की जांच की जा रही है और इसकी पुष्टि करने और हमलों की जिम्मेदारी स्पष्ट करने के लिए आगे की जांच की आवश्यकता है। तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने बरमाल, पक्तिका पर हवाई हमले के बाद जवाबी कार्यवाही करने की कसम खाई है। मंत्रालय ने कहा कि अपनी भूमि और संप्रभुता की रक्षा करना उनका वैध अधिकार है, और हमले की निंदा करते हुए दावा किया कि लक्षित लोगों में “वज़ीरिस्तानी शरणार्थी” भी शामिल थे। अब इसके जवाब में अफगानिस्तान भी अपने हमले करने वाला है।

पाकिस्तान ने साधी चुप्पी :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

पाकिस्तानी अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर हवाई हमले की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सेना के करीबी सुरक्षा सूत्रों ने सुझाव दिया कि हमला सीमा के पास तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया था। यह हवाई हमला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुआ है। खामा प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी तालिबान या तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हाल के महीनों में पाकिस्तानी बलों पर अपने हमले बढ़ा दिए हैं, पाकिस्तान ने अफगान तालिबान पर इन आतंकवादियों को शरण देने का आरोप लगाया है। ईधर इन हमलों के बाद पाकिस्तान की हवा टाईट हो गई है। वर्तमान में पाकिस्तान की अपेक्षा अफगानिस्तान ज्यादा मजबूत है।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या :

तालिबान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्ला ख्वारज़मी ने पाकिस्तानी दावों का खंडन किया और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया कि हवाई हमले में “नागरिक लोग, ज्यादातर वज़ीरिस्तानी शरणार्थी” मारे गए थे। ख्वारज़मी ने कहा कि हमले में “कई बच्चे और अन्य नागरिक शहीद और घायल हुए”, हालांकि हताहतों की कोई आधिकारिक संख्या उपलब्ध नहीं कराई गई। सूत्रों ने बताया कि महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 15 शव बरामद किए गए हैं, और खोज प्रयास जारी रहने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। वहीँ इस हमले के बाद तालिबान सरकार भी बड़े हमले की तैयारी में है।

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA