गौमांस खाने वालों ने किया घिनौना काम, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में थाना शंकरगढ़ क्षेत्र में गाय के बछड़े को क्रूरता पूर्वक मारकर खाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने गायों की हत्या कर मांस खाने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना में मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने एक बछिया की निर्मम हत्या कर दी थी और उसका मांस भी खाया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से औजार और गौ मांस के अवशेष भी जब्त किया गया है।

इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित बसराम सिंह, निवासी पटना तेंदपारा ने थाना शंकरगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी रतनू पहाड़ा कोरवा ने 21 दिसबर को उनकी बछिया मागकर ले जाने की बात कहीं थी। कुछ दिनों बाद, 24 दिसंबर को रतनू और मंगरा ने प्रार्थी को जानकारी दी कि उन्होंने बछिया को मारकर खा लिया है और भविष्य में ऐसा न करने का आश्वासन दिया। जब प्रार्थी ने जाकर देखा, तो पाया कि बछिया को क्रूरता पूर्वक मारकर खाया गया था। इस घटना से पूरे गांव में आक्रोश फैल गया।

इस घटना की शिकायत मिलने के बाद, थाना प्रभारी शंकरगढ़ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। उनके निर्देशन में आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। सभी को 25 दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 (1) (घ) कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 4, 6, 10, धाराएं लगाई गई हैं। जिसके आधार पर आरोपियों पर कर्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

  1. रतनू पहाड़ी कोरवा (26 वर्ष)
  2. एतवा राम पहाड़ी कोरवा (45 वर्ष)
  3. कुंवरसाय पहाड़ी कोरवा (30 वर्ष)
  4. संतोष अगरिया (37 वर्ष)
  5. बढ़ई अगरिया (44 वर्ष)
  6. मंगरा पहाड़ी कोरवा (29 वर्ष)