स्वास्थ्य : ईलाज करवाने से बेहतर है बीमार होने से बचना, खराब लाइफस्टाइल, जरूरत से ज्यादा तनाव और अस्वास्थ्यकारी आहार योजना की वजह से दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो वाकई में चिंता का विषय हैं। आइए खाने की कुछ ऐसी पौष्टिक चीजों के बारे में जानते हैं जो आपके दिल की सेहत को मजबूत बना सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ड्राई फ्रूट्स में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। इसलिए आपको अपने रोजाना खानपान में बादाम, अखरोट, पिस्ता और मूंगफली जैसे ड्राई फ्रूट्स को लिमिटेड मात्रा में शामिल कर लेना चाहिए।
अगर आप अपने दिल की सेहत को मजबूत बनाना चाहते हैं तो दही का सेवन करना शुरू कर दीजिए। इसके अलावा स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक एवोकाडो में पाए जाने वाले तत्व भी दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं, यह एक विदेशी फल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ओट्स कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर आपकी हार्ट हेल्थ को स्ट्रॉन्ग बना सकता है। अगर आप चाहें तो सीड्स को सही मात्रा में अपने रोजाना के खानपान में शामिल करके भी दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
क्विनोआ और फिश ऑइल को भी हार्ट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ग्रीन टी भी दिल की सेहत को सुधारने में कारगर साबित हो सकती है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। साथ ही तेल का सेवन कम से कम करें, क्यूंकि बाजार में मिलने वाले तेल स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है, फिर अगर शुद्ध रूप से बने फल्ली या तिल के तेल का प्रयोग करें तो बेहतर है।



