नई दिल्ली : देशभर में अवैध प्रवासी जगह – जगह घुस गये है और लगातार अपराधों को अंजाम दे रहे है, असम सहित कई राज्यों ने इन पर कार्यवाही शुरू कर दी है। ऐसे ही दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों और रोहिंग्या मुसलमानों पर दिल्ली पुलिस की कार्यवाही जारी है। अलग-अलग जिलों की पुलिस द्वारा की जा रही इस कार्यवाही में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा है, जो की अवैध रूप से राजधानी दिल्ली में रह रहे थे। इन सभी की जांच की जा रही है।
इन सभी अधिकतर मामलों में पुलिस को ये भी पता चला है की फर्जी कागजों के आधार पर इन बांग्लादेशियों ने अपने आधार कार्ड तक बनवा लिए थे। इसी कड़ी में कार्यवाही करते हुए दिल्ली की साउथ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने आरकेपुरम थाना क्षेत्र में एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कर वापस बांग्लादेश डिपोर्ट किया गया है। इस बांग्लादेशी नागरिक का नाम फिरोज मुल्ला है जो की बांग्लादेश के जिला मदारीपुर का रहने वाला है। ऐसे ही कई अवैध प्रवासी गंभीर अपराधों को अंजाम दे रहे है।
पहले भी पुलिस ने किया है डिपोर्ट :
अवैध रूप से रह रहे इस बांग्लादेशी नागरिक से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला है कि फिरोज मुल्ला साल 1990 से 2004 तक भी दिल्ली में रह चुका है, उस समय यह दिल्ली के यमुना पुश्ताक्षेत्र की ढोलक बस्ती में रहा था, साल 2004 में दिल्ली पुलिस ने इसे पकड़कर वापस बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया था। फिरोज मुल्ला ने पूछताछ में बताया की साल 1990 में ये अपने माता-पिता के साथ अवैध रूप से बांग्लादेश बॉर्डर बेनापोल-पेट्रापोल से भारत मे दाखिल हुआ था। कई साल तक इसके मां-बाप भी दिल्ली में अवैध रूप से रहे लेकिन साल 2002 में वो दोनों वापस बांग्लादेश चले गए थे। जिसको लेकर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।
दिल्ली के हत्याकांड में थे शामिल :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
हाल ही में दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। पांचों दिल्ली के एक हत्याकांड में शामिल थे। उस हत्याकांड की जांच करते हुए पुलिस ने जब आरोपियों को पकड़ा तब उनके बांग्लादेशी नागरिक होने का पता चला था। सभी आरोपियों के पास से भारत के आधार कार्ड थे जो कि इन्होंने जाली दस्तावेजों की मदद से बनवा लिए थे। जो कि देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिये घातक है।



