राजधानी में होगा IPL का महा मुकाबला, कल से शुरू होगी टिकट बुकिंग, इस दिन आयोजित होगी मैच….।

रायपुर : आईपीएल का जूनून युवाओं पर छाया हुआ है, हॉट स्टार पर इसके दर्शकों की संख्या 22 करोड़ से पार है, वहीँ आपको बता दें कि राजधानी रायपुर में 10 और 13 मई को आईपीएल मैच होने जा रहा है। इसकी टिकट की बुकिंग कल यानि 3 मई से शुरू हो रही है। मैच के टिकट केवल आरसीबी की आधिकारिक वेबसाईट shop.royalchallengr s.com/ticket और ऐप पर ही उपलब्ध होंगे। पूरी तरह से ध्यान रखें किसी अन्य वेबसाईट/ऐप से नकली टिकट न खरीदें।

बता दें कि 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) vs मुंबई इंडियंस और 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जायेगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार के मुताबिक आरसीबी की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहां 6 दिन तक रहेगी। टीम मैदान पर प्रैक्टिस भी करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के बाद राजधानी पहुंचने की संभावना है।

2 हजार का हो सकता सबसे सस्ता टिकट :

टिकट आरसीबी की आधिकारिक वेबसाईट से ही ऑनलाईन बुक किए जायेंगे। वहीँ सबसे सस्ती टिकट ₹2000 की होगी। इसके अलावा ₹2500, ₹3500, ₹5000 और ₹8000 तक की कैटेगरी में होगी। इसके अलावा प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं। अब दर्शक खिलाड़ियों को बिना किसी रुकावट के और करीब से देख सकेंगे। वहीँ अब जल्द ही टिकट बुकिंग शुरू होगी।