परीक्षा में बार-बार फेल होने से नाबालिग युवक ने लगाई फांसी, सामने आया ये मामला….।

बालोद : बच्चों में सिर्फ पढ़ाई का तनाव ही काफी ज्यादा होता है, ऐसी स्थिति में परिवार वालों को बच्चों को ध्यान देना चाहिये। डौंडी थाना क्षेत्र के बंधिया पारा में 10वीं कक्षा में लगातार दो साल फेल होने से परेशान नाबालिग युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान राजवीर बघेल (उम्र 17 साल ) के रूप में हुई है।

सामने आई जानकारी के मुताबिक, राजवीर पिछले दो वर्षों से 10वीं की परीक्षा में असफल हो रहा था। पहले साल वह 6 विषयों में फेल हुआ था। इस वर्ष भी 5 विषयों में असफल रहने के कारण वह काफी तनाव में था। बताया जा रहा है कि इसी मानसिक दबाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर परीक्षा के दबाव और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि असफलता जीवन का अंत नहीं होती, बल्कि इससे सीख लेकर आगे बढ़ना जरूरी है। वहीँ आजकल बच्चों पर भी पढ़ाई काफी दबाव बन रहा है, जो काफी हानिकारक है।