रायपुर : सिन्धी काउंसिल ऑफ़ इंडिया ने राजधानी में अब तक 13 जगहों पर आयुष्मान कार्ड कैंप का आयोजन किया है, जिसका सैकड़ों लोगों ने लाभ भी उठाया है। विगत दिनों सिन्धी काउंसिल ऑफ़ इंडिया गरीबों को कम्बल बाँटने के लिये जुटी रही, जिसको लेकर लगातार प्रशंसा होती रही। वहीँ इस शिविर को लेकर संस्था के प्रमुख ललित जैसिंघ ने बताया कि अब आयुष्मान कार्ड भी संस्था के द्वारा आम लोगों के बनवाये जा रहे है। इसी कड़ी को लेकर 5 जनवरी रविवार को सिन्धी काउंसिल ऑफ़ इंडिया ने सहयोग संस्था के साथ मिलकर राधास्वामी नगर झुलेलाल मंदिर में भी आयुष्मान कार्ड का शिविर लगाया, जहाँ स्थानीय वासियों और आसपास लोगों ने लाभ लिया। इस शिविर में 100 से ज्यादा लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाये गये। वहीँ इसके पहले भी राधास्वामी नगर में आयुष्मान कार्ड शिविर लगाया गया था, जहाँ काफी कम लोगों ने रूचि दिखाई थी, वहीं अब इस आयोजन में समय ख़त्म होने के बाद भी कई लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने पहुँचते रहे।
वर्तमान में महंगे ईलाज को देखते हुये सरकार ने आम लोगों को 50,000 रूपये तक का ईलाज करवाने की सुविधा दी है, साथ ही गरीबी रेखा वालों को 5 लाख तक के ईलाज का लाभ मिल रहा है, जो कि अपना ईलाज नीजी अस्पतालों में करवा सकते है। अपने मानव सेवा कार्यो के कारण लगातार सिन्धी काउंसिल ऑफ़ इंडिया सुर्ख़ियों में बनी हुई है। साथ ही वर्षभर संस्था के कई कार्य वर्षभर जारी रहते है। वहीँ राधास्वामी नगर में आयोजित आयुष्मान कार्ड कैंप में संस्था “सहयोग” का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस कार्यक्रम को सम्पन्न बनाने में मुखी चंदर देवानी, मनोहर डेंगवानी, कन्हैया खेमानी, रितेश वाधवा, मनीष रोहरा, विष्णु नागवानी, अनिल जगवानी, अनिल डेंगवानी ने अपना सहयोग दिया।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y