नसबंदी ऑपरेशन में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, महिला की हालत नाजुक, परिजनों ने लगाया आरोप।

बिलासपुर : गाहे बगाहे डॉक्टरों लापरवाहियां सामने आती रहती है, लेकिन ऐसे में मरीज की हालत गम्भीर हो जाती है, उसे मौत से भी जूझना पड़ जाता है। ऐसे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से डॉक्टर की लापरवाही का मामला सामने आया है। नसबंदी ऑपरेशन में लापरवाही से महिला की हालत बिगड़ गई है। जिसके बाद परिजनों ने जिला अस्पताल की डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने मामले में कलेक्टर, एसपी और सीएमएचओ से शिकायत की गई है। साथ ही प्रशासन से कड़ी कार्यवाही की मांग की है। परिजनों ने बताया कि, ऑपरेशन के दौरान आंत कटने से संक्रमण हुआ है। जिसकी वजह से सुमन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है, उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। जबकि डॉ. वंदना चौधरी ने निजी हॉस्पिटल में ऑपरेशन करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि, दर्द और उल्टियों के बावजूद मरीज को जल्द छुट्टी दी गई। वहीं नाराज परिजनों ने प्रशासन से कड़ी कार्यवाही की मांग की है। इस मामले में परिजन काफी आक्रोशित है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y