24 सालों में लगभग 1200 धमाके और 1300 ज्यादा जवान बलिदान, 6 जनवरी को 250 मीटर की दूरी से धमाका।

बीजापुर : सोमवार 6 जनवरी को बीजापुर जिले के कुटरु के पास ब्लास्ट के बाद अब तक नक्सलियों द्वारा किए गए इस तरह के हमलों में कुल 1313 जवान शहीद हो गए हैं। ये हमले नक्सलियों ने पिछले 24 साल में कुल 1197 धमाकों के माध्यम से किए हैं। मंगलवार की सुबह प्रदेश के डीजीपी अन्य अफसरों के साथ घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे।  उल्लेखनीय है कि, 26 अप्रैल 2023 को दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों ने ऐसा ही धमाका किया था। 6 जनवरी 2025 को भी उसी पैटर्न पर दूसरा धमाका किया है। जवानों के काफिले में 9 गाड़ियां शामिल थीं। नक्सलियों के खिलाफ कार्यवाही के बाद नक्सली लगातार बड़े हमले कर रहे है, वहीँ जवान भी बराबर जवाब दे रहे है।

बड़े नक्सली 15 दिन से बना रहे थे धमाके की योजना :

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 15 दिनों से बड़े नक्सली इस धमाके की योजना बना रहे थे। इस दौरान नक्सलियों का सूचना तंत्र एकदम पुख्ता था। बताया जा रहा है कि, कुटरू में 50 किलो विस्फोटक से धमाका किया गया है। जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए सुबह से ही नक्सली कर रहे रहे थे जवानों के काफिल के यहां पहुंचने का इंतजार। इसके अलावा इस ब्लास्ट की सबसे खास बात यह रही कि, पहली बार नक्सलियों ने 250 मीटर की दूरी से काफिले को टारगेट किया है, यह काफी नजदीकी हमला था। 

स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर किया जायेगा फालो :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

बीजापुर जिले के कुटरू में इस धमाके के बाद नक्सलियों के खिलाफ अभियान और तेज होने जा रहा है। यह भी पता चला है कि, फॉरवर्ड आपरेटिंग बेस की सुरक्षा और बढ़ाई जायेगी। स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर में चूक न हो, इस पर भी रहेगा वरिष्ठ अफसरों का फोकस। केंद्र और राज्य के सामूहिक प्रयासों से लगातार नक्सलियों का उन्मूलन जारी है। बारूदी सुरंग का डिटेक्शन करने बम डिस्पोजेबल स्क्वाड को मजबूत किया जाएगा। नक्सलियों के इस विस्फोट की घटना को सुरक्षाबलों ने गंभीरता से ले लिया है। इससे निपटने के लिए अब समय-समय पर वरिष्ठ अफसर करेंगे एंटी नक्सल अभियान की मॉनिटरिंग। कहा जा रहा है कि, इस दिशा में राजधानी दिल्ली से जारी किए गए निर्देश के बाद गहमा-गहमी और बढ़ गई है। मोर्चे को और मजबूत बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है।