राजधानी के मोमिनपारा पारा में लम्बे समय से चल रहा था गौमांस का कारोबार, कांग्रेसी नेता का नाम आया सामने।

रायपुर : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या के मामले लगातार बढ़ रहे है, होटलों में बिकने वाले मांस का कोई भरोसा नहीं है, मांस की जितनी खपत है, उतने जानवर उपलब्ध नहीं है। अब तो राजधानी रायपुर से भी ऐसे मामले सामने आने लगे हैं। बुधवार देर रात राजधानी के मोमिन पारा में गौकशी से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है, यह मामला खुलने के बाद हैरान जनक बात सामने आई है। यहां के एक घर में गौ मांस काटने का काम चल रहा था। गौ सेवकों की टीम को जब इसकी जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में गौ मांस के टुकड़े जब्त किये है। इसके साथ ही तराजू, मांस काटने का सामान, लकड़ी के बड़े-बड़े टुकड़े, खून के धब्बों के साथ ऑटो और रस्सियां मिली हैं। फिलहाल पुलिस गौ मांस सहित सामानों को जब्त कर आजाद चौक थाने लाया गया है। वहीं एक संदेही को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

घटना में मिली जानकारी के अनुसार मोमिन पारा के एक घर के तीन कमरों में गौकशी का काम हो रहा था। गौसेवकों को इसकी जानकारी लगातार मिल रही थी। इसके बाद सभी ने संदिग्ध घरों की रेकी की। इस मामले की सूचना पक्की होने पर पुलिस के आला अधिकारियों को जानकारी दी गई। गौसेवकों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को मौके से एक खुर्शीद अली नामक शख्स की आईडी भी मिली है। घर से दो-तीन डायरियां भी मिली हैं, जिसमें खरीदने बेचने वालों के नाम, वजन और रेट लिखा हुआ है। कमरों में ढाई से 3 फिट लम्बे चौड़े गौ मांस के टुकड़े बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही तराजू, मांस काटने का सामान, लकड़ी के बड़े-बड़े टुकड़े, खून के धब्बों के साथ ऑटो और रस्सियां मिली हैं। मामले को लेकर गुस्साए गौ सेवकों ने चक्काजाम कर दिया। यहाँ भारी मात्रा में मांस और संबंधित बड़ी जानकारियाँ मिली है।

जांच के समय चली गई बिजली, कई लोग फरार :

गौ सेवकों ने बताया कि पहली बार दरवाजा खुलने पर अंदर दो आदमी और दो से तीन महिलाएं दिखाई दीं। जांच के समय बिजली भी चली गई थी, जिससे चार से पांच लोग पिछले दरवाजे से फरार हो गए, लेकिन अवशेषों से स्पष्ट है कि गौकशी की गई है। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और कानूनी कार्यवाही के लिए मांस के सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा है। पुलिस ने खून से सना हुआ एक ऑटो भी मौके से जब्त किया है। आशंका है कि रायपुर के आसपास ही पहले गाय की हत्या की गई होगी। इसके बाद ऑटो में डालकर मांस को मोमिन पारा लाया गया होगा। रस्सियों के साथ मांस काटने का सामान मिलने के बाद यह भी कहा जा रहा है कि मोमिन पारा मे भी गौ हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया होगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस मामले के खुलासे पुलिस वाले भी काफी हैरान है और मोहल्लेवासी भी साथ गौसेवकों में जमकर गुस्सा है।

स्थानीय लोगों का दावा : कांग्रेस नेता का है हाथ :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

स्थानीय निवासी जो कि मुस्लिम है उनकी मानें तो यह लंबे समय से चल रहा है। यह तो अभी एक परिवार को पकड़ा गया हैं। चार-पांच परिवार ऐसे हैं, जो यही सब कर रहे हैं। उन सब को पकड़े तब पूरा खुलासा होगा। यह नागपुर से महाराष्ट्र से गौमांस खरीद कर लाते हैं। यहां से काट करके भेजते हैं। पुलिस को पहले ही खबर दी जा चुकी थी, लेकिन पुलिस पैसे लेकर कोई कार्यवाही कभी नहीं की है। स्थानीय मुस्लिम निवासी ने बताया कि मस्जिद का प्रेसिडेंट हैदर अली यह सब करवा रहा है। उसी के यह सब दोस्त रिश्तेदार है। हैदर अली कांग्रेस नेता है और पार्षद चुनाव भी लड़ चुका है। वहीँ इस मामले के खुलासे के बाद बात सामने आई है किराज्य में जगह – जगह चिकन मटन की आड़ में गौमांस परोसा जा रहा है, जिसमें खासकर शराबियों को परोसने की बात सामने आई है, जिससे संदेह ना हो, वहीँ स्लॉटर हाउस से उतना मांस सप्लाई नहीं हो पाता जितना की रोज की खपत है तो ऐसे में होटलों में परोसे जाने वाले मांस की गुणवत्ता क्या है, यह बड़ा सवाल उठता है?