अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से तेज रफ्तार का कहर सामने आया है, तेज रफ्तार का कहर हर जगह हावी है। जानकारी सामने आई है कि यहां पर एक अनियंत्रित डीजल लोड टैंकर घर में जाकर घुस गई। जिसके चलते घर में मौजूद मां और बेटी बाल बाल बचे। वहीं इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराये जाने की जानकारी मिली है। यह पूरा मामला उदयपुर थाना क्षेत्र का है। अंबिकापुर- बिलासपुर हाईवे ग्राम डाँड़ गांव कदम झाड़ के पास की घटना है। इस भयानक हादसे में घर में रह रहे माँ-बेटी इस घटना के बाद सहम गये है, हादसे में मकान ढह गया है। इस गंभीर हादसे के बाद माँ-बेटी के लिये छत की दिक्कत खड़ी हो गई है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y



