संभाजी नगर (महाराष्ट्र) : जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दिनदहाड़े एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। इस मामले में बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर युवक का अपहरण किया गया है। इस घटना में मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अपना पैसा वापस लेने के लिए गए थे, लेकिन पैसा नहीं मिला और उन्होंने युवक का अपहरण कर लिया है। वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिनदहाड़े युवक को अपहरण करने की घटना को देखा जा सकता है। वहीं अब पुलिसइस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जांच कर रही पुलिस :
संभाजी नगर में कुछ लोग एक व्यक्ति से पैसा वापस लेने के लिए गए थे। हालांकि जब उन्हें पैसा नहीं मिला तो आरोपियों ने एक युवक को अपहरण करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लगभग 8 लाख रुपये की मांग की थी। आरोपियों ने युवक अपहरण किया और फिर उसे एक जगह पर लेकर गए, लेकिन पीड़ित का फोन घटनास्थल पर ही गिर गया था। इसके बाद पुलिस ने जांच की और आरोपियों के बारे में भी पता लगाया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद से आम लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता जाग गई है।
सामने आया सीसीटीवी फुटेज :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दिनदहाड़े युवक को किस तरह से अपहरण किया गया है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग एक युवक को पास में ही खड़ी कार में जबरन अंदर बैठाते हुए नजर आ रहे है। हालांकि उस शख्स के द्वारा इसका विरोध भी किया जाता है, लेकिन जबरन उसे धक्का देकर आरोपी कार में बैठा लेते हैं। इसके बाद आरोपी वहां से इतनी जल्दी में भागते हैं कि चलते-चलते ही वह कार का गेट बंद करते दिख रहे हैं। इसके बाद आरोपियों ने शख्स को किडनैप कर लिया और अंजान लोकेशन पर लेकर चले गए।



