स्कूल में शिक्षिका के साथ करता था गन्दी हरकत, अब किया गया निलंबित।

बेमेतरा : सहकर्मी महिलायें कार्यस्थलों में खुद को सुरक्षित नहीं पाती है, कई बार उनसे सहकर्मी गन्दी हरकतें करते है, जिससे महिलाओं में असुरक्षा की भावना बनी रहती है। कई बार ऐसे मामले सामने आते रहते है, लेकिन पीड़िता इज्जत और मान-सम्मान को लेकर चुप रह जाती है, ऐसे गिद्ध हर जगह बैठे हुये है, ऐसे ही छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शिक्षिका को परेशान करने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने एक्शन लेते हुए इश्कबाज यशपाल सिंह राजपूत को केसीजी जिला में अटैच कर दिया है। शा.कन्या पूर्व माध्यमिक शाला बेरला के एक शिक्षक शिक्षिका को परेशान करता था। साथ ही स्कूल और सार्वजनिक जगहों पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करता था। जिसके बाद पीड़ित शिक्षिका ने मामले की शिकायत की थी। शिक्षिका ने उसकी गन्दी हरकतों के बारे में बताया और खुद की पीड़ा को बताते हुये रो पड़ी।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y