रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती परीक्षा- 2021 घोटाले के मामले में सीबीआई ने रविवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। इनमें सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी का भतीजा साहिल सोनवानी (डीएसपी) भी शामिल है। इसके अलावा बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण गोयल का बेटा, डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार को भी गिरफ्तार किया गया है। साल 2021 के परिणाम में शशांक और भूमिका क्रमश: तीसरे और चौथे टॉपर थे। तीनों को एक दिन की सीबीआई रिमांड पर सौंप दिया गया है। इस मामले में सीबीआई ने रविवार को तीन और अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर पूछताछ करने एक दिन की रिमांड पर लिया है।
पीएससी परीक्षा भर्ती घोटाला मामले में 19 नवंबर को टामन सिंह सोनवानी तथा बजरंग इस्पात के पूर्व डायरेक्टर श्रवण गोयल की गिरफ्तारी के बाद पिछले दो दिनों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने टामन के मुंह बोला बेटा नीतेश सोनवानी के बाद रविवार को उनके भतीजे को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को को गिरफ्तार किया है। दो दिन के भीतर जिन पांच लोगों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। उन सभी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा।
चयन सूची में सरनेम गायब :
जिन अभ्यर्थियों का सीजीपीएससी में चयन हुआ था, उनमें टामन सिंह सोनवानी के रिश्तेदारों के नाम के आगे सरनेम गायब थे। नीतेश का वर्ष 2021 में डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन हुआ था। पीसीएससी में उनका स्थान सातवीं रैंक में था। जिन अभ्यर्थियों के नाम परीक्षा भर्ती में आया है, उन्हें अब तक नियुक्ति पत्र नहीं दी गई है। भविष्य में किसी भी तरह के विवाद से बचने सोनवानी के रिश्तेदारों के नाम के आगे सरनेम छिपाया गया था। सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक परीक्षा भर्ती घोटाला मामले में अब तक जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनके खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं। सीबीआई को सीजीपीएससी परीक्षा लिक कराने की आशंका है।
पहली कार्यवाही थाने में एफआईआर से :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
परीक्षा भर्ती घोटाला मामले में पिछले वर्ष परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने पीएससी के चेरमैन टामन सिंह सोनवानी तथा अन्य के खिलाफ बालोद के अर्जुदा थाने में परीक्षा के नाम पर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया था कि मेंस एग्जाम में अच्छा रिजल्ट आने के बाद भी उन्हें इंटरव्यू में नहीं बुलाया गया था। इसके अलावा ऐसे अभ्यर्थी जो इंटरव्यू में शामिल नहीं हुए थे। उनका पीएससी में सलेक्शन होने का आरोप है। इसके बाद राज्य सरकार ने मामले की जांच ईओडब्लू से कराने के साथ ही जांच की अनुशंसा सीबीआई से की गई है।
भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी में टामन सिंह सोनवानी की बहू निशा कोसले, भाई बहू दीपा अजगल्ले आडिल, भांजी सुनीता जोशी, पीएससी के पूर्व सचिव जीवन लाल ध्रुव के बेटे सुमित ध्रुव, राज्यपाल के पूर्व सचिव अमृत खलको की बेटी नेहा खलखो, बेटा निखिल खलखो, साक्षी ध्रुव के अलावा अन्य ब्यूरोक्रेट तथा कांग्रेस नेता के रिश्तेदार, बेटा-बेटी साक्षी ध्रुव, प्रज्ञा नायक, प्रखर नायक, अनन्या अग्रवाल, शशांक गोयल आदि के चयन पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी, जो कि बड़ी कार्यवाही जद में आ गये है।
सामने आया था ये मामला :
सीजीपीएससी में वर्ष 2019 से 2022 तक की भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के चयन को लेकर विवाद है। ईओडब्ल्यू और अर्जुंदा पुलिस ने भ्रष्टाचार-अनियमितता के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि कुछ नेताओं और अधिकारियों के बच्चों को पैसे लेकर डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी जैसे पदों पर नियुक्ति दी गई थी। पीएससी ने 2020 में 175 पदों पर और 2021 में 171 पदों पर भर्ती की परीक्षा ली थी। आरोप है कि सीजीपीएससी के तत्कालीन चेयरमेन टामन सिंह सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों, कारोबारियों समेत कांग्रेसी नेता और नौकरशाहों के बच्चों की कथित तौर पर भर्ती करवाकर विभिन्न पदों पर नौकरी लगवाई है।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
सीबीआई के मुताबिक, सोनवानी के कार्यकाल में पीएससी की भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। उन्होंने अपने कई रिश्तेदारों और कांग्रेस नेताओं और अधिकारियों के 18 रिश्तेदारों की नौकरी लगवाई है। मामले की जांच के दौरान पैसों के लेन-देन के पुख्ता सबूत भी मिले हैं। इन सभी को लेकर आरोप है कि गोयल ने अपने बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार को नौकरी दिलाने के लिए सोनवानी के करीबी के एनजीओ को सीएसआर फंड से 45 लाख रुपये दिए थे। यह पैसे पीएसपी भर्ती के सलेक्शन के दौरान दो बार में 20 लाख और 25 लाख दिए गए है।



