स्वास्थ्य : किसी भी प्रकार का इलाज करवाने की जरूरत ना पड़े इसलिये पहले ही सावधानियां बरतना जरुरी है, जब कोई मुसीबत में पड़ जाता है तो उसे तुरंत राहत चाहिये , ऐसे में समय बचना मुश्किल होता है, ऐसे में पहले ही बीमार होने से बचें और आवश्यक परहेज करना अणि दिनचर्या का हिस्सा बना लें। शरीर में कैंसर, गांठ या ट्यूमर को बढ़ने से रोकने के लिए आयुर्वेद में कई जड़ी बूटियां बताई गई हैं। इनके सेवन से कैंसर सेल्स की ग्रोथ को कम किया जा सकता है, लेकिन इनका प्रयोग आप तसल्ली से तब कर पायेंगे जब आप ज्यादा बीमार ना हों, ज्यादा बीमारी की स्थिति में व्यक्ति शांति से नहीं बैठ पाता है ऐसे में जरुरी है, समस्या से बचकर चलना। जानिए ऐसी असरदार आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां कौन सी हैं? आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी बूटियां हैं जिनका इस्तेमाल कर आप कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोक सकते हैं।
ये आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने, सूजन घटाने, बॉडी को डिटॉक्स करने, फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करती हैं। इसके लिए आंवला से लेकर अश्वगंधा तक और हल्दी से लेकर दालचीनी तक कई चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइये जानते हैं कैंसर की रोकथाम करने में मददगार साबित होने वाली आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां कौन सी है और इनका क्या फायदा है? आप भी जाने और इन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें।
अश्वगंधा – आयुर्वेद में अश्वगंधा का उपयोग एक जड़ी-बूटी के रूप में किया जाता है। अश्वगंधा तनाव को कम करता है। इसमें पाए जाने वाले गुण शरीर में आई सूजन को कम करते हैं। भले ही अश्वगंधा को कैंसर के खतरे को कम करने में कोई ठोस रिसर्च नहीं है, लेकिन ये रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और शरीर में बढ़ रही सेल्स की ग्रोथ को कम करने में मदद करता है। साथ ही आप गर्म खाद्य पदार्थ पन्नी और प्लास्टिक में लेने से बचें।
आंवला – विटामिन सी से भरपूर आंवला सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आंवला का सेवन करने से शरीर फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचता है। आंवला प्रोइन्फ्लेमेटरी कोशिकाओं की सक्रियता को कम कर सकता है। जिससे ट्यूमर या कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। आपको आंवला का सेवन जरूर करना चाहिए, इसके कई और भी फायदे है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
हल्दी – मसाले में इस्तेमाल होने वाली हल्दी का उपयोग सूजन घटाने से लेकर कई दूसरी बीमारियों को ठीक करने में किया जाता है। कई रिसर्च में ये सामने आ चुका है कि हल्दी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को धीमा करने और कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने में मददगार साबित होते हैं। इनका सेवन दूध के जरिये कर सकते है।
गिलोय – आयुर्वेदिक चिकित्सा में गिलोय का इस्तेमाल इम्यूनोमॉड्यूलेटरी और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए किया जाता है। गिलोय का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसके अलावा, यह ट्यूमर के विकास को रोक सकता है, और मेटास्टेसिस के जोखिम को कम कर सकता है। हालांकि सीधे कैंसर में असरदार है या नहीं इसे लेकर शोध किए जा रहे हैं। हालाँकि अगर आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता ज्यादा है तो आप अधिकतर बीमारियों से बचे रह सकते है।
(यह सामान्य जानकारी के लिए बताया गया है, आवश्यक स्थिति में पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें लें)



