काले जादू के नाम पर हजरत बाबा ने महिला से ठगे लाखों रूपये, इस तरह दिया घटना को अंजाम….।

मुंबई (महाराष्ट्र) : ठगी की घटनायें आम बात हो गई है ऐसे में लोगों दिलचस्पी लेना भी कम कर दिया है, लेकिन अचानक से हैरान करने वाला ठगी का मामला आया है, यहाँ मुंबई से सटे भिवंडी क्षेत्र में इलाज के नाम पर काला जादू करने को लेकर महिला के साथ 8 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी हो गई है। इस ठग ने अंडे में से कील निकालकर महिला को भरोसा दिलाया और कहा कि काला जादू नहीं हटा तो 6 महीने में बेटे की मृत्यु हो जायेगी, इस बात से महिला मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई। हालांकि ऐसी बातों अथवा चीजों से कुछ होता नहीं है, लेकिन व्यक्ति मानसिक भ्रमों में पड़कर परेशान जरुर हो जाता है।

सामने आया ये पूरा मामला? :

प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई से सटे भिवंडी क्षेत्र में 44 साल के स्वघोषित फकीर हज़रत बाबा पर एक महिला से उसके पति और बेटे को काला जादू से ठीक करने के बहाने 8.8 लाख रुपए ठगने का आरोप लगा है। दोनों ही भिवंडी के रहने वाले हैं। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी अमजद असद खान उर्फ हजरत बाबा ने महिला को 3 लाख रुपए का लोन भी दिया और उससे ब्याज पर पैसा भी लिया है। पुलिस के मुताबिक, धोखाधड़ी अक्टूबर 2023 से लेकर अभी तब चली है, जब तक शिकायतकर्ता महिला को धोखाधड़ी का एहसास नहीं हुआ, तब तक चलता रहा, फिर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

दरअसल हाईब्लड प्रेशर से पीड़ित अपने पति को ठीक करने के तरीके खोजते हुए पत्नी, इस फकीर बाबा से संपर्क में आई थी। आरोपी ने कथित तौर पर उससे कहा कि उन्हें बुरी आत्माओं को दूर भगाने के लिए एक शव पर एक विशेष अनुष्ठान करने की आवश्यकता होगी। पुलिस ने कहा कि शव की व्यवस्था करने के बहाने बाबा शिकायतकर्ता को मालेगांव भी ले गया और बाद में भी पीड़ित शिकायतकर्ता को ठगता रहा। फिलहाल भिवंडी पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि आए दिन देश से काले जादू के नाम पर लोगों को मूर्ख बनाने के मामले सामने आते हैं। लोग अंधविश्वास में इतना डूब जाते हैं कि इन ठगों के जाल में फंस जाते हैं और अपना बड़ा नुकसान करा बैठते हैं। ऐसे में पुलिस ने लोगों को ऐसे मामलों में पड़ने से मना किया है।