सैटेलाईट पर लाना चाहते है अपना चैनल, तो डीडी फ्रीडिश के लिये MPEG-2 स्लॉट की ई-नीलामी कर रहा है प्रसार भारती।

नई दिल्ली : डीडी फ्रीडिश मुफ्त होने के कारण लोगों की पहुँच में काफी ज्यादा है, इसलिये बड़ी – बड़ी कम्पनियाँ अपने चैनल लगातार डीडी फ्रीडिश पर लांच कर रही है, साथ अब फिर से प्रसार भारती ने अपनी अद्यतन नीलामी नीति जारी करने के बाद अपने डीटीएच प्लेटफॉर्म डीडी फ्रीडिश के खाली MPEG-2 स्लॉट्स के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन सभी स्लॉट्स की वैधता अवधि 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक होगी। यह नीलामी ऑनलाइन आयोजित की जायेगी और इसकी तारीख 10 फरवरी 2025 तय की गई है। यह सार्वजनिक प्रसारक द्वारा आयोजित 85वीं ऑनलाईन नीलामी होगी, जो वार्षिक रूप से 7वीं है। इस हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2025 दोपहर 3 बजे तक ही है।

पिछले सप्ताह प्रसार भारती ने संशोधित ई-नीलामी नीति जारी की थी, जिसमें MPEG-2 स्लॉट्स के लिए बोली प्रक्रिया में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। प्रसार भारती ने स्पष्ट किया है कि केवल वे उपग्रह चैनल, जिन्हें सूचना और प्रसारण मंत्रालय से अनुमति और लाइसेंस प्राप्त है, नीलामी में भाग ले सकेंगे। नई संशोधित शर्तों के तहत चैनलों को अपनी घोषित श्रेणी (जॉनर) और भाषा के अनुसार 75% कंटेंट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इसके समर्थन में ठोस प्रमाण न देने पर आवेदन अयोग्य मानते हुए खारिज कर दिया जायेगा, जो इसके योग्य होंगे उन्हें स्लॉट का अलॉटमेंट कर दिया जायेगा।

नीलामी के लिए आरक्षित मूल्य इस प्रकार हैं :

बकेट A+: ₹15 करोड़ (हिंदी और उर्दू में GEC चैनलों के लिए)

बकेट A: ₹12 करोड़ (हिंदी और उर्दू में मूवी चैनलों के लिए)

बकेट R: ₹3 करोड़ (क्षेत्रीय भाषाओं के चैनलों के लिए)

दूसरे चरण में हर श्रेणी में ₹1 करोड़ की वृद्धि होगी। भाग लेने वाले उपग्रह चैनलों को ₹1.5 करोड़ का भागीदारी शुल्क और ₹25,000 का प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा।

नीलामी में चैनलों को विभिन्न बकेट्स में बांटा गया है :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

  • बकेट A+: हिंदी और उर्दू में GEC चैनल।
  • बकेट A: हिंदी और उर्दू में मूवी चैनल।
  • बकेट B: संगीत, खेल, भोजपुरी और अन्य हिंदी-उर्दू चैनल।
  • बकेट C: हिंदी और उर्दू में समाचार चैनल।
  • बकेट D: धार्मिक-आध्यात्मिक, मराठी, पंजाबी और अन्य क्षेत्रीय चैनल। इसमें अंग्रेजी समाचार चैनल भी शामिल हैं।
  • बकेट R: हिंदी, उर्दू, मराठी, और पंजाबी के अलावा अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के चैनल।

प्रसार भारती ने अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारकों को भी आमंत्रित किया है, जिन्हें सूचना और प्रसारण मंत्रालय से अनुमति और लाइसेंस प्राप्त है, ताकि वे डीडी फ्रीडिश स्लॉट्स की नीलामी में भाग ले सकें। आपको बता दें की इस समय डीडी फ्रीडिश पर सैकड़ों फ्री चैनल उपलब्ध , इससे क्षेत्रिय चैनलों को बड़ा लाभ मिला है डीडी फ्रीडिश। लगभग 480 चैनल डीडी फ्रीडिश पर इस समय प्रसारित है, साथ ही HD चैनल भी चल रहे है। वर्तमान में दूरदर्शन के HD चैनलों में DD National, DD sansad 1, DD ssansad 2, DD news, DD india, DD sports, शामिल है, जिनका बेहतर अनुभव के लिये लेने के लिये डिशटीवी और टाटा स्काई में मिलेगा। हालाँकि MPEG 4 के स्लॉट में डीडी फ्रीडिश में भी उपलब्ध है, एक आम परिवार के लिये सम्पूर्ण रूप से मनोरंजन के लिये पर्याप्त चैनल डीडी फ्रीडिश पर उपलब्ध है।