देर रात होटल और ढाबों पर छापा, छलका रहे थे जाम, अब 20 से ज्यादा पुलिस की गिरफ्त में।

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ की बलौदाबाजार पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। इस दौरान शहर में देर रात तक शराब परोसने वाले होटल और ढाबों में दबिश दी है, देर रात तक शराब पीने की मनाही है, उसके बाद भी कई ढाबों और होटलों पर यह कृत्य लगातार जारी है। वहीं मौके पर देर रात बैठकर शराब पीने वालों और संचालकों पर बड़ी कार्यवाही की गई है। इन जगहों में देर रात तक शराब पिलाने की लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद यह एक्शन लिया गया है, इस गिरफ्त में 20 से ज्यादा लोग पुलिस के हत्थे चढ़े है। 

मामले में जानकारी सामने आई है कि बलौदाबाजार एसपी विजय अग्रवाल के निर्देशन में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश दी गई है। इस दौरान 40 लोगों के ऊपर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। देर रात तक होटल- ढाबों संचालक शराबियों को बैठाकर शराब परोसने का काम कर रहे थे। जिसकी लगातार पुलिस को शिकायत भी मिल रही थी। इस कार्यवाही के दौरान कसडोल थाना के 2 जगहों पर, गिधपुरी 1, पलारी  4, भाटापारा ग्रामीण 3, भाटापारा शहर 3, लवन  5, सिमगा  3, सिटी कोतवाली  19 होटल और ढाबा संचालकों और शराबियों पर कार्यवाही की गई है। आपको बता दें की देर रात शराब पीकर निकलने वालों के वाहन चालन से कई बार बड़ी दुर्घटनायें हो जाती है। 

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y