अंबिकापुर : लिव इन रिलेशनशिप भारतीय समाज का हिस्सा नहीं है, लेकिन आधुनिकता की अंधी हवस ने भारत में पैर पसार लिए है, मामला जानने के पहले जरुरी है कि लिव इन रिलेशनशिप क्या है? वास्तविक तौर पर यह नये विवाह में जोड़े के बंधने के लिये एक – दूसरे को समझने का जरिया है, जिसने अब एक सामाजिक कुरीति का रूप ले लिया है। ऐसे ही अंबिकापुर से रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक देवर ने अपनी ही भाभी की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपी देवर ने डंडे और पत्थर से सिर में वार कर मौत के घाट उतार दिया। पति को छोड़कर मृतका मानकुंवर पिछले 4 महीनों से देवर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
दरअसल, यह पूरा मामला कुन्नी चौकी क्षेत्र का है। जहां के तेंदूघाट मोहल्ले में देवर विष्णु दास और भाभी मानकुंवर लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे, दोनों में सम्बन्ध बनने का संदेह भी जताया गया है। दोनों में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर बहस होती रहती थी। आरोपी विष्णु दास शराब पीकर मानकुंवर से मारपीट करने लगता था। घटना वाले दिन भी आरोपी देवर शराब पीकर घर पहुंचा था। जिसके डर से महिला घर छोड़कर भाग रही थी। इसी दौरान तभी आरोपी देवर ने डंडे और पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। वहीं इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी देवर फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी देवर की तलाश कर रही है। यह मामला सामने आने के बाद सभ्य समाज में रिश्तों की पवित्रता को लेकर बड़े सवाल उठ रहे है।



