राजधानी में बड़ी घटना, बंद सिग्नल में आ रही ई-रिक्शा को कार ने ठोंका, महिला की मौत, देखें विडियो।

रायपुर : 15 सेकंड से लेकर 60 सेकंड की हड़बड़ी कितनी भारी पड़ सकती है वो इस घटना से समझ में आ सकता है, जहाँ चंद सेकंड की हड़बड़ी के कारण महिला की जान चली गई। घटना है राजधानी रायपुर के भगत सिंह चौक में बड़ा हादसा हो गया। यहाँ सिग्नल जम्प कर जा रहे ई – रिक्शा को तेज रफ्तार से आ रही ऑल्टो कार ने ठोकर मार दी। इस हादसे में ई रिक्शा पलट गया और पैदल सड़क पार कर रही महिला उसकी चपेट में आ गई। चौक पर लगे कैमरे में घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। 

घटन में मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे रायपुर के भगत सिंह चौक में हादसा हो गया था। सिग्नल जम्प कर जा रहे ई रिक्शा को तेज रफ्तार से आ रही ऑल्टो कार ने ठोकर मार दी। हादसे में ई रिक्शा पलट गया और पैदल सड़क पार कर रही महिला उसकी चपेट में आ गई। आसपास मौजूद लोग महिला की मदद के लिए दौड़े। उन्होंने महिला को अस्पताल पहुंचाया। वहीं कार सवार मौका पाकर फरार हो गया, इस दौरान चौक पर कई लोग सिग्नल के इंतजार में खड़े थे। 

इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम :

इधर महिला की हालत काफी गंभीर थी और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं महिला की शिनाख्ती की जा रही है जिससे उसके परिजनों को सूचना दी जा सके। इस लापरवाही पूर्वक हादसे में एक महिला की जान चली गई।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/