महादेव सट्टा अप का एक साल फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे।

दुर्ग/भिलाई : महादेव सट्टा एप के आरोपी लगातार फरार चल रहे है, ऐसे में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है दुर्ग जिले में लंबे समय से फरार आरोपी रविकांत मिश्रा और गोविंदा चौहान में से पुलिस ने रविकांत मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। गोविंदा चौहान की तलाश की जा रही है। पुलिस रविकांत को रिमांड में लेकर आगे की पूछताछ करेगी। वहीँ इसके सरगना दुबई में तसल्ली से रह रहे है।

इधर सुपेला थाना पुलिस के मुताबिक रविकांत मिश्रा और गोविंदा चौहान के खिलाफ सितंबर 2024 में मामला दर्ज किया गया था। तब से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि रविकांत मिश्रा और गोविंदा चौहान दोनों भिलाई में ही छिपकर रह रहे हैं। इतना ही नहीं रवि मिश्रा ने फरारी के दौरान ही एक लड़की से सगाई तक कर ली है। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई है।

मामले में जानकारी सामने आई है कि मंगलवार देर रात सुपेला पुलिस की एक टीम रविकांत मिश्रा के फ्लैट में पहुंची और उसे वहां से गिरफ्तार कर थाने लाई। पुलिस अभी इस गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। सूत्रों के मुताबिक रविकांत मिश्रा को आज शाम कोर्ट में पेश किया जायेगा और पुलिस रिमांड में लिया जायेगा। फिर पुलिस रविकांत मिश्रा से पूछताछ करेगी कि ऑनलाइन सट्टा चलाने के लिए उसने आईडी कहां से लाया। किन किन लोगों के साथ वो काम करता था। उसने फर्जी खातों का इंतजाम कैसे किया। उसके साथ और कौन – कौन जुड़े है। इन सब पहलुओं पर पूछताछ की जायेगी।

खाते में मिला था करोड़ों का ट्रांजेक्शन :

रविकांत मिश्रा और गोविंदा चौहान कुछ समय पहले तक एक मध्यम वर्ग परिवार के लड़के थे। इसके बाद दोनों ने एक न्यूज पोर्टल खोला और फिर उसकी आड़ में ऑनलाईन सट्टा का संचालन करवाने लगे। देखते ही देखते कुछ महीने के अंदर ही दोनों के पास खुद का मकान, थार और स्कार्पियो गाड़ी आ गई। महंगी बाइक आ गई। इतना ही नहीं उनके खाते में 1 करोड़ 65 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन भी मिला था। इनके पास एकाएक इतनी संपत्ति कहाँ से आ गई, ये लोगों को सोचने पर मज्बोर आकर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 420 का मामला दर्ज किया था।

चाय वाले के नाम पर खुलवा दिया फर्जी खाता :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

पुलिस ने सितंबर 2024 में धीरज महतो नाम के युवक को गिरफ्तार किया था। उसने पुलिस को बताया कि वो जुनवानी रोड में चाय की दुकान चलाता है। रविकांत मिश्रा और गोविंदा चौहान खुद को पत्रकार बताकर अक्सर उनकी दुकान आया-जाया करते थे। इससे उनकी अच्छी पहचान हो गई। इसके बाद उन्होंने उसे और उसके दोस्त मुकेश तांडी को पैसों का लालच देकर फर्जी खाता खुलवाया था। जिसका उन्होंने दुरुपयोग किया।

धीरज ने बताया कि रविकांत और गोविंदा ने उनके नाम पर आईडीएफसी बैंक नेहरू नगर में खाता तो खुलवाया, लेकिन मोबाईल नंबर अपना डलवाकर उस खाते का खुद ही संचालन करने लगे। जब धीरज ने इस पर सवाल किया तो उसके मोबाईल नंबर से सिस्टम पर खाता अपडेट नहीं होने की बात कही, इसलिए उन्होंने अपना नंबर दे दिया। वो लोग एटीएम भी अपने पास रखे हुए थे। जिससे वो लोग जालसाजी को अंजाम दे रहे थे।

गोविंदा चौहान के खिलाफ रेप का मामला भी दर्ज :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

सुपेला पुलिस ने कथित पत्रकार गोविंदा चौहान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि गोविंदा ने मई 2013 से साल 2017 तक उसका शारीरिक शोषण किया था। गोविंदा उसे काफी समय पहले से जानता था। वो किराए के मकान में रहती थी, तब मई 2013 में रात को गेविंदा उसके घर आया। पीने के लिए पानी मांगा, जैसे ही वो पानी लेने अंदर गई वो भी अंदर घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाया। इसके बाद शादी करने का वादा कर 5 सालों तक शारीरिक शोषण करता रहा। इससे लड़की एक तरफ मानसिक रूप से परेशान रहने लगी, साथ ही जब उसने शादी के लिए जोर दिया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने सुपेला थाने में मामला दर्ज कराया।