किरण सिंह देव बने भाजपा के दोबारा प्रदेशाध्यक्ष, इस तरह मिला दायित्व….।

रायपुर : किरण सिंह देव को दोबारा छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने इसको लेकर घोषणा कर दी है। बता दें कि भाजपा आलाकमान की सहमति के बाद उनके नाम पर मुहर लगी है। इससे पहले भी किरण सिंह के पास ही कमान थी, पहले से ही लगभग किरण देव का नाम तय माना जा रहा था। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें दोबारा निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना है। क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष के लिए किसी भी दावेदार का नाम सामने नहीं आया था। ऐसे में किरण सिंह देव ही निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बने है। उन्हें दूसरा कार्यकाल दिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष फिर से बनने के बाद किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा का काम कार्यकर्ता आधारित और कार्यक्रम आधारित होता है। आने वाले वक्त में नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव है। चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है। पंच से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम फहराना है।

राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन आए थे। तीनों नामांकन को मैंने पढ़ा। ऐसा लगा कि अलग-अलग नाम के होंगे, लेकिन तीनों नामांकन एक ही व्यक्ति के किरण सिंह देव के थे। जानकारी के मुताबिक नामांकन प्रक्रिया के दौरान सीएम विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नबीन, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े भी मौजूद रहे। इस समारोह में साय मंत्रिमंडल के सदस्य, बीजेपी सांसद और विधायक भी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने ट्वीट कर कहा कि किरण सिंह देव आपको पुनः प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर कोटिश: बधाई एवं शुभकामनाएं।

ये चुने गए राष्ट्रीय परिषद के सदस्य :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

1. विष्णुदेव साय 
2. विजय शर्मा 
3. अरुण साव 
4. तोखन साहू 
5. केदार कश्यप 
6. सरोज पांडेय 
7. बृजमोहन अग्रवाल 
8. विक्रम उसेंडी 
9. लता उसेंडी 
10. संतोष पांडेय 
11. विजय बघेल 
12. पुन्नुलाल मोहिले 
13. दयालदास बघेल 
14. खूबचंद पारख 
15. ननकीराम कंवर
16. राजा देवेंद्र प्रताप सिंह
17. रूपकुमारी चौधरी