बीच सड़क पर युवतियों में मारपीट, घटना का विडियो वायरल, देखें विडियो, मामला यहाँ का….।

बिलासपुर : युवतियों का बीच सड़क पर मारपीट करते हुये विडियो वायरल हो गया है, घटना में सामने आया है कि सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित एक कपड़ा दुकान के सामने शुक्रवार को चार युवतियां आपस में भिड़ गईं और बात मारपीट तक पहुंच गई। लोगों ने किसी तरह उन्हें समझाईश दी, तब जाकर यह मामला शांत हुआ। लेकिन इसका वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस भी इसकी जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार एक कपड़ा दुकान के पास रोड में अचानक चार युवतियों में बहसबाजी होने लगी थी। इसी बीच अचानक एक युवती ने दूसरी पर हाथ उठा दिया और फिर एक-दूसरे पर थप्पड़ों की बरसात होने लगी। दबंगई का ऐसा नाजारा खुलेआम सड़क पर दिखा। जिससे लोग दंग रह गए। सरे राह कुछ युवतियां के बीच लड़ाई झगड़ा करते दिखीं। इसी बीच किसी ने उनका वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव की कोशिश की और पीड़िता को छुड़ाया।

दरअसल, यह पूरी घटना शुक्रवार को शाम की बताई जा रहा है। यहां पर कपड़े की शॉप में काम करने वाली युवती के साथ मारपीट की घटना घट गई है। इस घटना के दौरान सड़क के दूसरे छोर पर खड़े कुछ युवक अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया था और उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं मारपीट का कारण और युवतियां कहां की है। अब तक पता नहीं चल पाया है। राहगीरों के मुताबिक, सड़क पर चार लड़कियां आपस में बातचीत कर रहे थे। उसके बाद एक युवती ने अचानक ही हाथ उठा दिया और फिर चार से पांच थप्पड़ दूसरी लड़की को जड़ दिए। इतना ही नहीं उसके बाद उसे धक्का दे कर जमीन पर गिरा दिया। लातों से भी जमकर उसकी पिटाई कर दी।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

मारपीट के बाद दूसरी युवती ने उंगली दिखाती नजर आई। बीच सड़क इन युवतियों के इस हाइवोल्टेज ड्रामा को देखने राहगीरों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने मामले को शांत कराने की भी कोशिश की है। युवती को छुड़ाया गया, इस तमाशे से सड़क पर काफी भीड़ जुट गी थी और माहौल ख़राब होने लगा था।