धर्म पूछकर मारे गए छत्तीसगढ़ के दो मजदूर, एक की मौके पर मौत, मुख्यमंत्री ने कहा पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है सरकार।

रायपुर : जम्मू कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को आंतकी हमला हुआ है, जिसमें छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान दीपक कुमार रात्रे और भूपेंद्र कुमार भैना के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, कुलगाम जिले में दो मजदूरों को अज्ञात बंदूकधारियों ने निशाना बनाया, दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, तो वहीं घायल भूपेंद्र को अस्पातल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग भेजा गया है, जहां उसने भी दम तोड़ दिया है।

रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि इस हमले की जिम्मेदारी आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। इस मामले में दोनों की पहले धार्मिक पहचान की गई, और फिर हिंदू होने पर गोली मार दी गई। जिसके बाद इस घटना ने पहलगाम हमले की याद दिला दी। इस दुखद घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसिया के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया गया।. दहशतगर्दों की तलाशी के लिए सुरक्षाबल का युद्धस्तर पर अभियान जारी है।

मुख्यमंत्री साय ने जताया दुःख :

मुख्यमंत्री साय के पोस्ट करते समय एक मजदूर का इलाज जारी था। ऐसे में उन्होंने एक्स पर लिखा, “कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की दुखद मृत्यु एवं एक श्रमिक के घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। घायल श्रमिक का स्थानीय अस्पताल में समुचित इलाज जारी है। अधिकारियों को इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मृतक श्रमिक को विनम्र श्रद्धांजलि एवं घायल श्रमिक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।”