गौवंश के साथ भयानक क्रूरता, बदमाशों ने कुल्हाड़ी से किया गंभीर वार।

जगदलपुर : राजधानी में बीते दिनों गौकशी का मामला सामने आया था। पुलिस की टीम ने गौ सेवकों के साथ संदिग्ध के घर में छापा मारा था। इस दौरान मोमिन पारा के घर में बड़ी मात्रा में ताजा गौ मांस बरामद हुआ था। मौके से गौ मांस, तराजू, मांस काटने का सामान, लड़की के बड़े टुकड़े और रस्सियां मिली है। तीन कमरों में बड़े स्तर पर गौ मांस काटने का काम चल रहा था। छापे के दौरान पुलिस को खुर्शीद अली नाम के व्यक्ति की आईडी मिली थी। वहीं मामले में पुलिस ने संदेही को हिरासत में ले लिया था। इस मामले के बाद से हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश भी देखने को मिला था।

वहीँ अब जगदलपुर से गौवंश पर हमले का क्रूरतापूर्वक मामला सामने आया है। यहाँ कुछ असामजिक तत्वों ने गौवंश पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया है। जिससे गाय बुरी तरह से घायल हो गई, गाय को गंभीर चोट लगी है। वहीं गाय की आवाज सुनकर घर के लोग बाहर आए। जिसके बाद आरोपी गाय के शरीर में कुल्हाड़ी छोड़ भाग निकले। आरोपियों की इस क्रूरता से गौवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला बोदल गांव की नानगुर चौकी का है। इस मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय वासियों में आक्रोश फ़ैल गया है, आपको बता दें कि सस्ते मांस को लेकर गौवंश पर लगातार अत्याचार जारी है, जो कि हिन्दू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y