समस्तीपुर (बिहार) : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बिहार से एक हैरानजनक मामला सामने आया है, खबर है कि समस्तीपुर जिले से का है, जो कि हैरान करने वाला है। यहां एक युवक ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ऊपर केस दर्ज करवाया है। युवक ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के कारण उसकी दूध की एक बाल्टी गिर गई थी और उसका पैसों का नुकसान भी हुआ था। युवक ने बाल्टी गिरने का कारण राहुल गांधी द्वारा दिए गए ‘इंडियन स्टेट के खिलाफ लड़ाई’ वाले बयान को बताया है। इस अजीबोगरीब मामले के सामने के लोग लोग हैरान है।
सामने आया है ऐसा मामला जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ समस्तीपुर जिले के मुकेश चौधरी नाम के एक युवक ने स्थानीय अदालत में केस दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि राहुल गांधी के कारण उसकी दूध की एक बाल्टी गिर गई और इससे उसका 250 रुपये का नुकसान हो गया है। उसने राहुल गांधी के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा चलाने की मांग की है। जिसको लेकर लोगों ने हैरानी जताई है।
राहुल के बयान के कारण गिरा दूध – शख्स :
इस मामले में याचिकाकर्ता मुकेश चौधरी ने जानकारी दी है कि बीते सप्ताह राहुल गांधी द्वारा ‘इंडियन स्टेट के खिलाफ लड़ाई’ वाला बयान सुनकर उसे झटका लगा है। मुकेश चौधरी ने बताया – “मैं इतने सदमे में था कि 50 रुपये प्रति लीटर की कीमत वाली पांच लीटर दूध से भरी मेरी बाल्टी मेरे हाथ से फिसल गई थी। राहुल गांधी देश की संप्रभुता को खतरे में डाल रहे थे।” याचिका में शख्स ने राहुल गांधी पर राजद्रोह समेत अन्य धाराओं में केस चलाने की मांग की है। हालांकि, अब तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि अदालत ने युवक की याचिका स्वीकार की है या नहीं।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
इस मामले में जानकारी सामने आई है कि राहुल गांधी ने बीते 15 जनवरी को कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। यहां राहुल गांधी ने कहा था – “भाजपा और RSS ने देश की सभी संस्थाओं पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है, इसलिए अब कांग्रेस की लड़ाई सिर्फ भाजपा और आरएसएस के खिलाफ नहीं बल्कि ‘इंडियन स्टेट’ के खिलाफ भी है।” इस बयान को लेकर राजनैतिक बवाल भी मचा था।



